Move to Jagran APP

कवारंटाइन सेंटर का लिया जायजा

?????? ?? ??? ?? ????? ???? ?? ??? ????? ????? ??? ??? ????? ??????? ?????? ????? ?? ??? ????? ????????? ??? ?? ??????? ????????? ????? ??? ?????? ???? ???? ???? ???? ?? ???????? ?? ???????? ?? ????? ???? ?? ?? ?????? ?????? ??????? ?? ????? ????? ??????? ???? ?? ??????? ????????? ?? ?????? ??????? ?? ???? ??????? ??? ?????? ?????? ????? ?????? ?? ?????? ?? ?? ?? ?? ??? ??? ???? ???? ????? ?? ???? ?? ???? ?????? ????? ???? ?? ?? ???? ??? ?????? ?? ??????? ?????????? ?? ?????? ?? ??????? ?? ?????? ?? ??? ??? ???? ?????? ????? ?? ?????????? ?? ???? ????? ? ??? ?????? ?????? ????? ?? ???? ??? ?? ???? ???? ?? ?? ???? ?? ?? ???? ?????? ???? ???? ?? ?? ???? ??

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 02:21 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:15 AM (IST)
कवारंटाइन सेंटर का लिया जायजा
कवारंटाइन सेंटर का लिया जायजा

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : शनिवार को शहर के वार्ड नंबर एक में पड़ते सुभाष नगर में स्थित हिमालयन एकेडमी स्कूल के पास स्थित कम्यूनिटी हॉल से विभिन्न कवारंटाइन सेंटर में उपलब्ध कराए जाने वाले खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता का वार्ड नंबर एक की पार्षद प्रीती खजूरिया ने जायजा लिया।

loksabha election banner

वहां के स्थानीय निवासियों ने पार्षद खजूरिया से उनके मोहल्ले में केटरेर द्वारा गंदगी फैलाने की शिकायत की थी तो उसी समय वहां जाकर लोगों से मिलीं और उनकी शिकायत सुनकर मौके पर ही सीईओ नगर पालिका और सैनिटरी इंस्पेक्टर को बुलाकर उस मोहल्ले की गंदगी से फैल रही बदबू द्वारा लोगों की परेशानियों से अवगत कराया। वहीं, पार्षद द्वारा केटरर से पूछा गया तो उनका कहना था कि किसी ने भी इसकी शिकायत उनसे नहीं की और उनको भी इस बात का जरा भी जानकारी नहीं थी। अगर उनको जरा सा भी पता होता तो वह इस बात की नौबत ही नहीं आने देते और फिर केटरर ने एक घंटे में ही उस क्षेत्र की सफाई कराकर वहां चूना और फिनायरल से नालियो की सफाई करा दी। खजूरिया ने उस हाल से विभिन्न कवारंटाइन सेंटर में उपलब्ध कराए जाने वाले खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता का भी जायजा लिया। उन्होंने पाया कि खाना बनाते समय पूरी स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है। खाना बनाने से लेकर डिब्बों में डालने का काम पूरे ध्यान से हो रहा है। केटरर ने खजूरिया से कहा कि पता नहीं एक छोटी सी भूल उनसे कैसे हो गई पर आगे के लिए वह इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि वह हॉल की अंदर की साफ सफाई के साथ अब आसपास की स्वच्छता का भी ध्यान रखेंगे, ताकि वहां के लोगों को कोई परेशानी न आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.