Move to Jagran APP

इस साल फरवरी में सामान्य से अधिक रहा तापमान

फरवरी का महीना इस साल ऊधमपुर वासियों के लिए सामान्य से अधिक गर्म रहा। इस साल फरवरी महीने में ऊधमपुर का तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा। आमतौर पर फरवरी महीने में जिले का अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है लेकिन इस साल फरवरी में अभी तक का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा चुका है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:15 AM (IST)
इस साल फरवरी में सामान्य से अधिक रहा तापमान

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर: फरवरी का महीना इस साल ऊधमपुर वासियों के लिए सामान्य से अधिक गर्म रहा। इस साल फरवरी महीने में ऊधमपुर का तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा। आमतौर पर फरवरी महीने में जिले का अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन इस साल फरवरी में अभी तक का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा चुका है।

loksabha election banner

वीरवार को हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में कुछ गिरावट आवश्य आई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था जोकि आज 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बात अगर वर्ष 2019 की करें तो फरवरी महीने में जिले का तापमान कभी भी 22 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं गया। फरवरी 2019 में जिले का औसतन अधिकतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया, लेकिन इस साल फरवरी में अभी तक का औसतन तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो चुका है। ऐसे में फरवरी के तापमान में एक साल में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है। तापमान में इस वृद्धि पर मौसम विभाग के विशेषज्ञ सोनम लोटस का कहना था कि किसी महीने विशेष में दो से चार डिग्री तापमान का उतार-चढ़ाव आ जाता है। विभाग साल के औसतन तापमान पर नजर रखता है, अगर कहीं अधिक अंतर नजर आए तो उसके कारणों का अध्ययन किया जाता है। बाक्स---

आज बारिश की संभावना

ऊधमपुर में वीरवार को दिन भर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में शुक्रवार व शनिवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिम विक्षोभ के दबाव से जिले में हल्की बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश हो सकती है। शुक्रवार व शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 व 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान चौदह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.