Move to Jagran APP

सफाई कर्मचारियों ने एक घंटे प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

ऊधमपुर एसआरओ 520 को लागू करने के विरोध में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार से न्याय की गुहार लगाई। यह कर्मचारी 27 फरवरी तक एक घंटे के लिए हड़ताल कर मांगों को पूरा करने पर जोर दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने एक घंटे प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : एसआरओ 520 को लागू करने के विरोध में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार से न्याय की गुहार लगाई। यह कर्मचारी 27 फरवरी तक एक घंटे के लिए हड़ताल कर मांगों को पूरा करने पर जोर दे रहे हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारी यूनियन ऊधमपुर के जिला प्रधान गिरधारी लाल व काका हुसैन की अध्यक्षता में इन सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पिछले साल 11 जनवरी 2019 को 12 दिनों के लिए सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। उसके बाद लोकल बाडी डायरेक्टर ने 23 जनवरी 2019 को उन्हें लिखित में दिया था कि एसआरओ 520 उन पर लागू नहीं होगा। लेकिन अब एक साल बाद, सात साल का कार्यकाल पूरा कर चुके सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की बारी आई तो उन्होंने कर्मचारियों पर एसआरओ 520 को फिर से लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि हम इस एसआरओ को लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी तक रोजाना एक घंटे के लिए नगर परिषद दफ्तर परिसर में धरना दिया जाएगा। फिर भी मांग नहीं मानी गई तो 28 फरवरी से काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सात साल पूरा कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करे और इस एसआरओ को खत्म किया जाए। सरकार को अपने आदेश को लागू करना होगा। इससे कम पर हड़ताल को समाप्त नहीं किया जाएगा। 28 के बाद अगर हमें लंबा संघर्ष भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। कामकाज प्रभावित होने के लिए सरकार ही दोषी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.