महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सज गए शिवालय
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आधार शिविर कटड़ा के सभी मंदिर भव्य रूप से सज गए हैं। सभी प्रमुख मंदिरों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। नगर का प्रमुख तथा प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर टी गार्डन मंदिर महालक्ष्मी मंदिर आदि भव्य रूप से सज गए हैं। शिवदर्शन मंदिर में सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
संवाद सहयोगी, कटड़ा : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आधार शिविर कटड़ा के सभी मंदिर भव्य रूप से सज गए हैं। सभी प्रमुख मंदिरों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। नगर का प्रमुख तथा प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर, प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर, टी गार्डन मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर आदि भव्य रूप से सज गए हैं। शिवदर्शन मंदिर में सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। महाशिवरात्रि पर्व पर इस मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर मंदिर समिति द्वारा उचित प्रबंध कर दिए गए हैं। शिव दर्शन मंदिर समिति के प्रधान राकेश शर्मा तथा उप प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर इस मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर समिति के सदस्यों के साथ ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की विशेष रुद्राभिषेक पूजन करेंगे। वहीं सुरक्षा को लेकर मंदिर में चारों तरफ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वही महाशिवरात्रि पर्व पर कटड़ा- रियासी मार्ग पर प्रसिद्ध बाबा धनसर देवस्थान पर भंडारे लगाने के लिए बाबा दर्शन बाबा धनसर मंडली के सदस्य कटड़ा से राशन सामग्री लेकर रवाना हो गए। मंडली के सदस्य अशोक पादा ने बताया कि भंडारे में श्रद्धालुओं को 24 घंटे विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। मंडली द्वारा 40 वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर इस देवस्थान पर करीब 30000 श्रद्धालु आएंगे।