शिवखोड़ी मंडली कटड़ा लंगर के लिए शिवखोड़ी रवाना
संवाद सहयोगी, कटड़ा : महाशिवरात्रि पर भोले की नगरी शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए कटड़ा स
संवाद सहयोगी, कटड़ा : महाशिवरात्रि पर भोले की नगरी शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए कटड़ा से शिवखोड़ी मंडली के सदस्य बुधवार को खाद्य सामग्री वाहनों में लेकर शिवखोड़ी धाम के लिए रवाना हो गए। शिवखोड़ी मंडली कटड़ा महाशिवरात्रि पर्व पर भोले के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 53वें लंगर लगा रही है।
शिवखोड़ी मंडली कटड़ा के चेयरमैन केवल पाधा ने बताया कि वर्ष 1968 से शिवखोड़ी मंडली कटड़ा द्वारा शिवखोड़ी में लंगर लगाया जा रहा है। सर्वप्रथम लंगर की शुरुआत कटड़ा निवासी स्व. विश्वानाथ अरोड़ा, मदन तरमट, राम दास परोच ने की थी। उसके बाद मंडली में काफी सदस्य जुड़ गए। उसके बाद लंगर हर वर्ष लगाया जा रहा है। इस लंगर में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे जाते हैं। इनमें चाय, कॉफी, डोगरी व्यंजन, साउथ इंडियन, चाइनीज के साथ ही पंजाबी व्यंजन का आनंद श्रद्धालु नि:शुल्क लेते हैं। लंगर 19 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक दिन-रात जारी रहेगा। शिवखोड़ी रवाना होने वाली मंडली में मंडली कटड़ा के चेयरमैन केवल पाधा की देखरेख में प्रधान शशि गुप्ता, सुरेंद खजुरिया, अरुण शर्मा, बबु पुजारी, प्रदीप सदोत्रा, रिकू पाधा, अशोक दुबे, शाम पाधा, मानव सदोत्रा, विजय पाधा, विकास पाधा, नरायण दत्त, अशोक दुबे, सुभाष पराशर, राज कुमार रैना, काका पाधा, निक्का पाधा, कुक्का केसर, पन्नी सदोत्रा, बरुण मगोत्रा, राज कुमार जगनी, रोशन लाल मंगी, रमेश कुमार सहित मंडली के करीब 100 सदस्य शामिल है।