हादसे को न्योता दे रही खस्ताहाल गली
संवाद सहयोगी ऊधमपुर शहर के वार्ड-छह स्थित गोल पुली गली से खस्ताहाल स्थिति में है। लंबे सम
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : शहर के वार्ड-छह स्थित गोल पुली गली से खस्ताहाल स्थिति में है। लंबे समय से गली की मरम्मत नहीं होने के कारण दोपहिया वाहन सवार यहां पर रोजाना हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन गली की मरम्मत करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार गली की खस्ताहालत के बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। संजय कुमार और अनु सहित अन्य मोहल्ला वासियों ने बताया कि करीब छह माह से गोल पुली की गली क्षतिग्रस्त हालत में है। आए दिन दोपहिया वाहन गली में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बच्चों को स्कूल में जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार समस्या को नगर परिषद के अधिकारियों के सामने रखा, लेकिन किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अलबता लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गली की मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर नगर परिषद ने समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। कोट्स
गोल पुली की गली की मरम्मत करवाने के लिए टेंडर निकल चुका है। जल्द ही गली की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-विक्रम सलाथिया, पार्षद