फुटपाथों से हटाया सामान, दी चेतावनी
संवाद सहयोगी कटड़ा नगर में आए दिन बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लेते हुए शुक्रवार को
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 08:28 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 08:28 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कटड़ा : नगर में आए दिन बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लेते हुए शुक्रवार को नगर पालिका कटड़ा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर के मुख्य बाजार के साथ ही मुख्य बस अड्डा, बानगंगा मार्ग, उप्पर बाजार आदि स्थानों पर फुटपाथ पर लगे सामानों को हटाया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह अतिक्रमण करने से बाज आएं नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही भारी जुर्माना किया जाएगा। यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु के निर्देशों पर टैक्स इंस्पेक्टर रामपाल तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने चलाया। हालांकि अतिक्रमणकारियों को कई बार चेतावानी दी गई कि वे खुद ही अतिक्रमण न करें लेकिन उन पर कोई असर नहीं हो रहा था। इसके चलते यह अभियान चलाना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें