जम्मू-कश्मीर: उड़ी टनल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 3 मजदूर घायल; जीएमसी बारामुला में चल रहा इलाज
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में उड़ी पनबिजली परियोजना फेज-2 टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे में तीन मजदूर घायल हो ...और पढ़ें

उड़ी-2 हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में हादसे से 3 मजदूर घायल। (Ai Generated)
HighLights
उड़ी फेज-2 टनल निर्माण में तीन मजदूर घायल हुए।
घायलों को तत्काल जीएमसी बारामुला में भर्ती कराया गया।
एक मजदूर को हड्डी टूटने के कारण सर्जरी की सलाह दी गई।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला में निर्माणाधीन उड़ी पनबिजली परियोजना फेज-2 टनल निर्माण प्रोजेक्ट में बुधवार को काम के दौरान हुए हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामुला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। हालांकि, एक मजदूर को गंभीर चोट आई है और उसकी हड्डी टूटने के कारण डॉक्टरों ने सर्जरी कराने की सलाह दी है।
घायलों की पहचान अब्दुल करीम गनई और शुकर दीन दोनों निवासी घरकोटे निवासी और चेएज अहमद मुगल निवासी बंदी के रूप में हुई है।
तीनों मजदूर टनल निर्माण परियोजना में काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में घायल तीनों मजदूरों की हालत स्थिर
जीएमसी बारामूला के एक डॉक्टर ने बताया कि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। इनमें से एक मजदूर की हड्डी टूट गई है, इसीलिए ऑपरेशन की जरूरत बताई गई है।
घायल मजदूरों ने कंपनी से मांगी बेहतर इलाज की सुविधा
इस बीच, घायल मजदूरों ने परियोजना का निर्माण कार्य कर रही कंपनी से उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से जरूरी सर्जरी का खर्च उठाने और पूरी तरह स्वस्थ होने तक उपचार व अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
वहीं, पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।