विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: देशभक्ति को सैल्यूट! जम्मू-कश्मीर में दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा, तिरंगे में लिपटी डल झील की सैंकड़ों शिकाराएं

By Agency Edited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 27 Jan 2024 11:39 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2024 11:43 AM (IST)

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीनगर की खूबसूरत डल झील तिरंगे के रंग में नजर आई। दरअसल श्रीनगर जिला ...और पढ़ें

खूबसूरत डल झील तिरंगे के रंग में नजर आई।
खूबसूरत डल झील तिरंगे के रंग में नजर आई।

HighLights

  1. खूबसूरत डल झील तिरंगे के रंग में नजर आई।
  2. शिकारों की छत पर बना तिरंगा
  3. छत के बीच में अशोक चक्र के साथ राष्ट्रीय ध्वज के केसरिया, सफेद और हरे रंग नजर आए।

एजेंसी, श्रीनगर। Dal Lake Shikara's decorated in Flag: पूरे भारत में 75वें गणतंत्र दिवस की धूम नजर आई। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक शान से गणतंत्र दिवस मनाया गया। 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024)  के मौके पर श्रीनगर की खूबसूरत डल झील तिरंगे के रंग में नजर आई।

दरअसल, श्रीनगर जिला प्रशासन ने डल झील पर 120 शिकारों की छतों को भारतीय ध्वज के रंगों में सजाया गया था। शिकारों की छत पर तिरंगे का सुंदर नजारा देखने को मिला।

शिकारों की छत पर बना तिरंगा

इस सुंदर नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए। जिला प्रशासन ने इस सुंदर नजारे का एक ड्रोन वीडियो जारी किया। ड्रोन वीडियो में स्पष्ट रूप के दिखाई दे रहा है कि डल झील में तैर रही शिकारों की छतों पर तिरंगा बनाया गया है।

छत के बीच में अशोक चक्र के साथ राष्ट्रीय ध्वज के केसरिया, सफेद और हरे रंग दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि शिकारा लकड़ी से बनाया जाता है इसका उपयोग डल झील और अन्य जल निकायों की सैर करने के उद्देश्यों से किया जाता है।

एलजी ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए जम्मू में बलिदान स्तंभ युद्ध स्मारक की 'अनन्त लौ' पर पुष्पांजलि अर्पित की।

एलजी ने टाइगर डिवीजन के अन्य रैंकों की उपस्थिति में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। एलजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मातृभूमि की संप्रभुता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए राष्ट्र हमेशा बहादुर दिलों का ऋणी रहेगा।

यह भी पढ़ें- JK Weather: जमने लगी ऐतिहासिक डल झील-शीत लहर की चपेट में पूरा प्रदेश, जम्मू में नहीं छंट रहा कोहरा; जानें आज का मौसम

पाकिस्तान से आए नागरिकों को मिलेगा भूमि स्वामित्व का अधिकार

बलिदान स्तंभ का अर्थ 'बलिदान की मीनार' है, जिसका निर्माण जवानों के बलिदान को याद करने के लिए बनाया जाता है, जिन्होंने आजादी के बाद से विभिन्न लड़ाइयों और आतंकवादी घटनाओं में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है।

उपराज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर जम्मू कश्मीर में पश्चिमी पाकिस्तान से आकर बसे नागरिकों को जिन्हें कुछ वर्ष पहले तक वेस्ट पाक रिफ्यूजी कहा जाता था, को आवंटित जमीन का मालिकाना हक जल्द ही प्रदान करने का भी एलान किया।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir News: डल झील में अब हाउसबोटों की आग और पानी से होगी रक्षा, लोगों की इस पहल से मिलेगी कामयाबी