जम्मू-कश्मीर के बारामूला में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत
बारामूला के हलका गोहल्लन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 11 वर्षीय बच्ची घायल हो गई।
-1795841177373_m.webp)
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में दर्दनाक हादसा। सांकेतिक फोटो
HighLights
बारामूला में दर्दनाक कार दुर्घटना, चार लोगों की मौत हुई।
मृतकों में एक विवाहित जोड़ा और दो अन्य शामिल हैं।
हादसे में एक 11 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई।
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। बारामूला के हलका गोहल्लन में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कार की टक्कर में एक विवाहित जोड़े समेत चार लोगों की मौत हो गई और11 वर्षीय लड़की घायल हो गई।
गाड़ी नंबर JK01P-2583 कार दुर्घटना का शिकार हुई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चार लोगों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान सैयद शफीक शाह (26), उनकी पत्नी रशीदा बानो (25), उनकी बहन दिलनाज फातिमा (17) और आबिद हुसैन शाह की बेटी शाहिदा फातिमा (27) के रूप में हुई है।