श्रीनगर में 'पैडल फॉर पीस' कार्यक्रम स्थगित, ट्रैफिक एडवाइजरी वापस; बुलेवार्ड रोड पर नहीं रहेगी कोई पाबंदी
श्रीनगर में 18 अक्टूबर, 2026 को होने वाला 'पैडल फॉर पीस' कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते, इस ...और पढ़ें

श्रीनगर में रविवार को बुलेवार्ड रोड नहीं होगी बंद। (फाइल फोटो)
HighLights
'पैडल फॉर पीस' कार्यक्रम 18 अक्टूबर, 2026 को स्थगित।
कार्यक्रम संबंधी ट्रैफिक एडवाइजरी भी वापस ली गई।
बुलेवार्ड रोड पर अब कोई पाबंदी नहीं रहेगी।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार, 18 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘पैडल थ्रू पैराडाइज’ साइकिलिंग कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इसके बाद यातायात विभाग ने कार्यक्रम के लिए जारी ट्रैफिक एडवाइजरी वापस ले ली। अब अधिसूचित ट्रैफिक प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ललित घाट से साइकिल चलाकर नागबल चौक पहुंचना था। इसके लिए फोरेशोर रोड और शालीमार से होते हुए हरवन की ओर जाने वाला मार्ग निर्धारित किया गया था।
आयोजन के मद्देनजर इस मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने की योजना थी। कार्यक्रम स्थगित होने से फोरेशोर रोड, शालीमार और हरवन की ओर जाने वाले स्थानीय निवासियों, वाहन चालकों और यात्रियों को प्रस्तावित पाबंदियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्हें ट्रैफिक बदलावों के मुताबिक यात्रा की योजना बनाने की भी जरूरत नहीं होगी। पुलिस विभाग ने कहा है कि इस कार्यक्रम को लेकर अगली अपडेट जल्द जारी की जाएगी।
‘पैडल थ्रू पैराडाइज’ कार्यक्रम स्थगित
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस की साइकिल रेस-2026 ‘पैडल थ्रू पैराडाइज’ के चलते बुलेवार्ड रोड पर आम वाहनों की आवाजाही सुबह 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक बंद रहने की जानकारी दी गई थी। ट्रैफिक पुलिस सिटी श्रीनगर ने लोगों से परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की थी।
