विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से जम्मू-कश्मीर भेजे गए तीन IAS अधिकारी, केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:48 PM (IST)

केंद्र सरकार ने दिल्ली से जम्मू-कश्मीर में तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तत्काल ...और पढ़ें

दिल्ली से जम्मू-कश्मीर भेजे गए तीन IAS अधिकारी। सांकेतिक फोटो

दिल्ली से जम्मू-कश्मीर भेजे गए तीन IAS अधिकारी। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तबादला।

  2. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया।

  3. अधिकारियों की नई तैनाती और कार्यभार अभी तय नहीं।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तीन वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों का तबादला दिल्ली से जम्मू-कश्मीर कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इन अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया। तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और ये अधिकारी आगामी आदेश तक जम्मू-कश्मीर में तैनात रहेंगे।

गृह मंत्रालय की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर भेजे गए अधिकारियों में 2000 बैच की आइएएस अधिकारी दिलराज कौर, 2002 बैच के निखिल कुमार और 2006 बैच के अशोक कुमार शामिल हैं। तीनों अधिकारी एजीएमयूटी कैडर से संबंधित हैं।

मंत्रालय के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने इन अधिकारियों के दिल्ली से जम्मू-कश्मीर स्थानांतरण को मंजूरी दी है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। हालांकि, आदेश में इन अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में कौन-सी प्रशासनिक जिम्मेदारी या विभाग सौंपा जाएगा, इसका उल्लेख नहीं किया गया है। उनकी नई तैनाती और कार्यभार को लेकर अलग से आदेश जारी होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।