विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्य दर्जे पर दिल्ली धरना सिर्फ दिखावा, सुनील शर्मा का NC पर हमला, बोले- 'भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की साजिश'

By Naveen NawazEdited By: Rahul Sharma
Published: Fri, 10 Jul 2026 12:44 PM (GMT+05:30)

सुनील शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिल्ली में प्रस्तावित राज्य दर्जे की बहाली के धरने को दिखावा बताया। उन्होंने आरोप ...और पढ़ें

सुनील शर्मा ने NC के दिल्ली धरने को बताया भ्रष्टाचार छिपाने की चाल। फोटो: साहिल मीर

सुनील शर्मा ने NC के दिल्ली धरने को बताया भ्रष्टाचार छिपाने की चाल। फोटो: साहिल मीर

HighLights

  1. NC का दिल्ली धरना सिर्फ दिखावा, सुनील शर्मा का आरोप।

  2. भ्रष्टाचार, शासन विफलताओं से ध्यान भटकाने की साजिश है यह।

  3. भाजपा आउटसोर्सिंग नीति के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने गुरुवार को सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में राज्य के दर्जे की बहाली के लिए प्रस्तावित धरना सिर्फ जम्मू कश्मीर की जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर में कथित भ्रष्टाचार और शासन संबंधी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है।शर्मा ने आरोप लगाया कि जनता से जुड़े अहम मुद्दों का समाधान करने के बजाय सरकार राजनीतिक दिखावे में लगी हुई है और पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की अनदेखी कर रही है।

आज यहां श्रीनगर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर धरना देने के एलान करने से पहले नेशनल कान्फ्रेंस ने एक हस्ताक्षर अभियान का एलान किया था। यह हस्ताक्षर अभ्साियान भी तो राज्य के दर्जे की बहाली के लिए था।

आउटसोर्सिंग नीति के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा

उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पिछले वर्ष घोषित किया गया यह अभियान आखिर शुरू क्यों नहीं किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार ने राज्य का दर्जा बहाली के मुद्दे पर जनता से किए गए अपने वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने पूछा कि जिस हस्ताक्षर अभियान का एलान किया गया था, उसका अब तक क्या हुआ।

आउटसोर्सिंग नीति के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर अपना अभियान और तेज करेगी।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के पहले चरण की शुरुआत सिविल सचिवालय के घेराव से की जाएगी। शर्मा ने कहा कि बेरोजगार युवाओं और अन्य प्रभावित वर्गों की मांगों का समाधान होने तक भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।