विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कठुआ में पुलिस के हत्थे चढ़ा लश्कर का नार्को टेरर सरगना, आतंकियों को नशा और हथियार सप्लाई करता था जाफरान

Published: Wed, 17 Sep 2025 05:58 PM (IST)

जम्मू कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के नार्को टेरर मॉड्यूल के सरगना जाफरान खान को कठुआ से गिरफ्तार किया। वह उड़ी ...और पढ़ें

उड़ी से पकड़ा गया तीन वर्ष से फरार नार्काे आतंंकी जाफरान (प्रतीकात्मक फोटो)
उड़ी से पकड़ा गया तीन वर्ष से फरार नार्काे आतंंकी जाफरान (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. लश्कर का नार्को टेरर सरगना जाफरान गिरफ्तार
  2. कठुआ में ठिकाने से हुई गिरफ्तारी
  3. एलओसी से नशीले पदार्थ पहुंचाता था

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। प्रदेश जांच एजेंसी एसआइए ने बुधवार को लश्कर ए तैयबा के एक नार्काे टेरर माडयूल के फरार सरगना जाफरान खान को गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तरी कश्मीर में जिला बारामुला में उड़ी का रहने वाला है और उसे जिला कठुआ में उसके एक ठिकाने से पकड़ा गया हे।

पुलिस प्रवकता ने बताया कि जाफरान खान का घर उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत एक अग्रिम गांव में है जो एलओसी केपास है। वह गुलाम जम्मू कश्मीर से लश्कर ए तैयबा द्वारा कश्मीर में आतंकियो के लिए भेजे गए अवैध नशीले पदार्थ व हथियार प्राप्त कर, उन्हें आगे पहुंचाने का काम करता था। अवैध नशीले पदार्थाें की कमाई का एक बड़ा हिस्सा कश्ीमर में सक्रिय आतंकियों व उनके ओवरग्राउंड वर्करों के बीच बांटा जाता था।

प्रवक्ता नेबताया कि जाफरान खान के माडयूल का खुलासा वर्ष 2022 में उस उससमय हुआ था जब उसके तीन साथियों को पुलिस एक किलो हेरोईन, सात किलो अफीम चूरा और चार किलो अफीम बीज पकड़े गएथे। इसे बाद पुलिस ने उसकेदो साथी और पकड़े थे जबकि जाफरान खान फरार हो गया।

वह हाथ नही आया। उसके ठिकानों की लगातार निगरानी की जा रही थी,लेकिन वह हर बार बच निकलता था। एसआइए ने उसे पकड़ने के लिए इलैक्ट्रानिक सर्वेलांस के साथ साथ अपने ग्राउंड नेटवर्क का पूरा इस्तेमाल किया।

उसके कठुआ में एक जगह विशेष पर छिपे होने की सूचना मिलते ही एसआइए ने वहां दबिश दी औरउसे पकड़ लिया। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि एसआइए ने गत सप्ताह क अन्य नार्काे आतंकी अब्दुल रशीद बट को पुलवामा में पकड़ा थाद्ध वह दो वर्ष से फरार था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।