यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Srinagar News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद बकरवाल महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
श्रीनगर के ब्रेन निशात इलाके में एक बकरवाल महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पुलिस ने चार ...और पढ़ें

HighLights
- बकरवाल महिला से दुष्कर्म
- ब्रेन निशात में सनसनी
- चार आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर के ब्रेन निशात इलाके में एक बकरवाल महिला के साथ दुष्क्रम और उसके बाद उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
उनकी पहचान सुहैल बशीर भट पुत्र बशीर अहमद निवासी अशम सुंबल, बांडीपुर, आदिल अली भट पुत्र अली मोहम्मद निवासी जीठयार, निशात, फिरदौस अहमद राथर पुत्र गुलाम अहमद निवासी जीठयार, निशात व सुहैल अफजल भट पुत्र मोहम्मद अफजल निवासी पहलू ब्रेन निशात के तौर पर हुई है।
पुलिस थाना निशात के थाना प्रभारी परवेज अहमद वानी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चारों के खिलाफ एफआईआर नम्बर 35-2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
घटनास्थल पर दौड़े थे लोग
बता दें कि रविवार देर शाम उस समय श्रीनगर के ब्रेन निशात इलाके में सनसनी फैल गई थी जब वहां रियासी की एक 45 वर्षीय बकरवाल महिला जो अपने परिवार के साथ वहां कुछ दिनों से टेंट में रह रही थी। अज्ञात लोगों ने दुष्क्रम के बाद हत्या कर दी थी।
चश्मदीदों के अनुसार महिला उस समय टेंट में अकेली थी। उसका पति व परिवार के दूसरे लोग अपने माल मवेशियों के साथ गए हुए थे। महिला की चीख पुकार सुन आसपास रहने वाले लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े थे। इस बीच उन्होंने वहां से तीन चार लोगों से भागते हुए देखा।
स्थानीय लोगों ने यह देखने के लिए वहां टेंट लगाए रह रहे बकरवाल खैरियत से हैं, उन्होंने टेंटों में झांकना शुरू किया और इस बीच वहां एक टेंट में उन्होंने एक महिला को खून में लथपथ पाया।
खून से लथपथ मिली महिला
चश्मदीदों के अनुसार महिला के कपड़े फटे हुए थे जिससे यह अंदाजा लग रहा था कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। महिला को फौरन निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया था। इस घटना के विरोध में पूरा इलाका शोक में डूब हुआ है।
इधर इस घटना के विरोध में आज पूरे इलाके में हड़ताल रही जबकि स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
