घाटी में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : देश के अन्य हिस्सों की तरह सोमवार को घाटी में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पव
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 01:47 AM (IST)
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : देश के अन्य हिस्सों की तरह सोमवार को घाटी में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा से मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और भगवान कृष्ण की झांकी भी निकाली गई।
कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति ने श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके में स्थित काठलेश्वर मंदिर में विशेष पूजा कर भगवान कृष्ण की झांकी निकाली। झांकी को शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए वापस काठलेश्वर मंदिर ले जाया गया। झांकी के आगे भक्त नाचते गाते भगवान कृष्ण के जयकारे लगा रहे थे। ज्ञात हो कि घाटी में जन्माष्टमी के पर्व को जरमसतम के नाम से जाना जाता है। यह माना जाता है कि हर वर्ष इसी दिन से घाटी में सर्दियों का आरंभ हो जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें