संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के घर के पास बने अवैध शेड ध्वस्त, बारामुला में चला प्रशासन का बुलडोजर
बारामुला प्रशासन ने आतंकी अफजल गुरु के घर के पास बने अवैध शेड और ढांचों को ध्वस्त कर दिया है। ...और पढ़ें

अफजल गुरु के परिसर से हटाए गए अवैध निर्माण।
HighLights
बारामुला में आतंकी अफजल गुरु के घर के पास अवैध ढांचे ध्वस्त
जिला प्रशासन ने गुलनार पार्क के पास की यह बड़ी कार्रवाई
मुख्य आवासीय मकान सुरक्षित, अवैध शेड और निर्माण हटाए गए
राज्य ब्यूरो,जागरण,श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में जिला प्रशासन ने मंगलवार को गुलनार पार्क के पास स्थित आतंकी अफजल गुरू से संबधित मकान के आस पास बने शेड और अन्य ढांचों केा नष्ट कर दिया।
संसद हमले में लिप्त अफजल गुरू को नौ फरवरी 2013 में तिहाड जेल में फांसी दी गई थी।
बताया जा रहा है जिस मकान से संबधित शेड व अन्य ढांचों को गिराया गया है,उक्त मकान में अफजल गुरू की पत्नी और उसका बेटा रहते हैं। इन ढांचों को गिराए जाने की कार्रवाई के समय मजिस्ट्रेट के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी के लिए बता दें कि यह डेयरी फार्म है जो आतंकी अफजल गुरु के परिवार से संबंधित था। जहां ये डेयरी फर्म बना था वो सरकारी जमीन थी।
हालांकि प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इस कार्रवाई के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है,लेकिन संबधित सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई मुख्य आवासीय मकान पर नहीं, बल्कि उसके आसपास मौजूद शेड और अन्य ढांचों तक सीमित रही,क्योंकि वह नियमों के खिलाफ बने थे।
2001 में किया था संसद पर हमला
आतंकवादी मोहम्मद अफजल गुरु आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। 2001 के दिसंबर महीने में संसद पर हमले की उसने प्लानिंग बनाई थी। इस आतंकी हमले का वो मास्टरमाइंड था।
अफजल समेत पांच आतंकियों ने संसद पर हमले को अंजाम दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2002 में उसे फांसी की सजा सुनाई थी और 2013 में इसी दिन फांसी दी गई थी।
13 दिसंबर को संसद पर हुआ हमला
13 दिसंबर 2001 का दिन संसद में विंटर सेशन चल रहा था। महिला आरक्षण बिल पर पक्ष और विपक्ष के बीच बहस जारी थी। बिल पर चर्चा होनी थी,लेकिन 11 बजकर 2 मिनट पर संसद को स्थगित कर दिया गया। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विपक्षी नेता सोनिया गांधी संसद से जा चुके थे।
