विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं भी मजबूर हो जाऊंगा', दीपके समेत CJP नेताओं की रिहाई को लेकर सोनम वांगचुक ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 08:02 PM (IST)

सोनम वांगचुक ने दिल्ली में सीजीपी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

सोनम वांगचुक ने सरकार को दी चेतावनी। फोटो सोशल मीडिया

सोनम वांगचुक ने सरकार को दी चेतावनी। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. दिल्ली में सीजीपी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा।

  2. सोनम वांगचुक ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

  3. गिरफ्तार लोगों की रिहाई न होने पर अनशन की चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। दिल्ली में जंतर मंतर पर सीजीपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। अभिजीत दीपके समेत कई बड़े नेताओं और सांसदों की गिरफ्तारी हुई है। इस प्रदर्शन से दूर रहे पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने मोदी सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

साथ ही कहा कि अगर सरकार गिरफ्तार किए गए लोगों को कल तक रिहा नहीं करेगी तो मुझे अनशन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा है। इसके पहले मैंने आज के विरोध प्रदर्शन में एकता और शांति की अपील करते हुए संदेश पोस्ट किया था, तब मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अघोषित आपातकाल की स्थिति में होगा।

'कल तक रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन'

मुझे खुशी थी कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए इतने सारे नेता मौजूद थे, लेकिन अब मुझे पता चला है कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। अगर उन्हें कल तक रिहा नहीं किया गया, तो मुझे अनशन या पदयात्रा करने पर विचार करना पड़ेगा।

जंतर मंतर पर कई दिनों तक की थी भूख हड़ताल

बता दें कि इससे पहले जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक ने कई दिनों तक भूख हड़ताल की थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म किया था। हालांकि, 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन से सोनम वांगचुक दूर रहे। लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गिरफ्तार नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो हम अनशन करने पर विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें- 'और भी गम हैं जमाने में...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से क्यों दूर रहे सोनम वांगचुक? फैज के शेर का किया जिक्र

यह भी पढ़ें- 'गलत बयानबाजी से गुमराह कर रहे सोनम वांगचुक', तिब्बत सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन ने जताई कड़ी आपत्ति