यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में पकड़े तीन आतंकी, टार्गेट किलिंग का षडयंत्र किया विफल
मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया और पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। Three Terrorists Arrested In Pulwama: सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ टार्गेट किलिंग के एक षडयंत्र को विफल बनाने का दावा किया है। पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की देर शाम गए पता चला था कि पुलवामा में आतंकियों ने टार्गेट किलिंग का एक नया षडयंत्र रचा है। इस षडयंत्र के तत स्थानीय आतंकियों को हथियार पहुंचाए गए हैं और वह किसी भी समय वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
पकड़े गए स्थानीय आतंकी
इसके आधार पर पुलिस ने सेना के जवानों के साथ मिलकर कुछ खास जगहों को चिह्नित करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पांजू और गमिराज में छिपे तीन स्थानीय आतंकियों को पकड़ा गया। उनके पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 20 कारतूस व अन्य साजो सामान मिला है।
यह तीनों न सिर्फ पुलवामा में सक्रिय आतंकियों के साथ बल्कि सीमा पर बैठे आतंकी हैंडलर के साथ भी इंटरनेट माध्यम के जरिए लगातार संपर्क में थे। संबंधित पुलिस अधिकारियों ने बताया की इन तीनों से पूछताछ की जा रही है।
