जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़; भारी मात्रा में हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में नौ ग्रेनेड लॉन्चर के ...और पढ़ें
-1792450823489_m.webp)
आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़। फाइल फोटो
HighLights
राजौरी में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
नौ ग्रेनेड लॉन्चर के गोले और 30 पिस्तौल राउंड मिले।
60 राष्ट्रीय राइफल्स ने पंच गब्बर क्षेत्र में अभियान चलाया।
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के जवानों ने आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। नौ ग्रेनेड लॉन्चर के गोले और पिस्तौल के 30 राउंड बरामद किए गए हैं। सैन्य
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राजौरी के सुदूर वन क्षेत्र में प्राकृतिक गुफा के अंदर स्थित आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और वहां से 9 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले और पिस्तौल के 30 राउंड बरामद किए गए।
खुफिया जानकारी पर शुरू किया ऑपरेशन
अधिकारियों ने बताया कि पंच गब्बर क्षेत्र में 60 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला। उन्होंने बताया कि अज्ञात संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान संदिग्धों से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका। हालांकि, सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध ठिकाने का भंडाफोड़ किया और नौ मल्टीपल ग्रेनेड लॉन्चर (एमजीएल) के गोले, एक एके मैगजीन और 7.62 मिमी पिस्तौल के 30 राउंड बरामद किए।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ
