बढ़ती ठंड के बीच कश्मीर में स्कूलों की टाइमिंग बदली, पढ़े नया समय-सारिणी
कश्मीर में बढ़ती सर्दी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नया समय 17 नवंबर 2026 से ...और पढ़ें

बढ़ती ठंड के बीच कश्मीर में स्कूलों का समय बदला। फाइल फोटो
HighLights
कश्मीर में सर्दी बढ़ने के कारण स्कूलों का समय बदला।
नया समय 17 नवंबर 2026 से होगा प्रभावी।
नर्सरी से 8वीं तक 10:30-2:30, 9वीं से 12वीं तक 10:30-3:30।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में सर्दी बढ़ने के साथ ही स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (डीएसईके) ने सोमवार को आदेश जारी कर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी निर्धारित की है। नया समय 17 नवंबर 2026 से लागू होगा।
आदेश के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी। वहीं, नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
निदेशालय ने सभी स्कूल प्रबंधन को नई समय-सारिणी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।