विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल बेहाल, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश की मार; स्कूलों की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं

Published: Sun, 19 Jul 2026 02:49 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 22 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। यह निर्णय भीषण गर्मी ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम, राहत न मिलने से 3 दिन और बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां।

जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम, राहत न मिलने से 3 दिन और बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां।

HighLights

  1. कश्मीर में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 22 जुलाई तक बढ़ीं

  2. भीषण गर्मी और लू के कारण लिया गया यह फैसला

  3. अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा भी अस्थायी रूप से स्थगित

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार (18 जुलाई, 2026) को कश्मीर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 22 जुलाई तक बढ़ा दीं।

शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मौजूदा मौसम के हालात को देखते हुए, कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन (सर्दियों वाले इलाकों) के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 22 जुलाई (बुधवार) तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।'

भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) के कारण 6 जुलाई को गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया गया था। स्कूल सोमवार को खुलने वाले थे, लेकिन लू से कोई राहत न मिलने के कारण छुट्टियां तीन दिन और बढ़ा दी गई हैं।

अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण श्री अमरनाथ यात्रा और मां वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। कटड़ा में मां वैष्णो देवी के करीब 10 हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अमरनाथ के बाद अब वैष्णो देवी यात्रा भी रोकी गई, खराब मौसम की वजह से लिया गया फैसला

समाचार एजेंसी पीटीआई की इनपुट के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।