'मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटाने पर राजनीति कर रहा विपक्ष', केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने के मुद्दे पर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप ...और पढ़ें
-1791773258236_m.webp)
वोटर लिस्ट विवाद पर रामदास आठवले का पलटवार।
HighLights
आठवले ने 13 करोड़ नाम हटाने पर विपक्ष को घेरा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आठवले ने बचाव किया
पलायन, मृत्यु और दोहरी प्रविष्टियां नाम हटाने के मुख्य कारण
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। देशभर में मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का खुलकर बचाव किया है।
उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष चाहे जितना प्रदर्शन कर ले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को सही ठहराते हुए विपक्ष पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने और सरकार को बेवजह घेरने का आरोप लगाया।
हो सकती हैं गलतियां लेकिन सुधार की गुंजाइश है
हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मतदाता सूचियों में संशोधन में गलतियां हो सकती हैं, जिसमें सुधार किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में जांच के बाद चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों से करीब 13 करोड़ नाम हटाए हैं।
अठावले ने विपक्ष को घेरा
श्रीनगर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में आठवले ने कहा कि करोड़ों नाम हटाए जाने के पीछे लोगों का अपने मूल निवास स्थान से पलायन करना, एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण, लंबे समय तक मतदान नहीं करना और मतदाताओं की मृत्यु जैसे कारण शामिल हैं।
लगभग छह करोड़ लोग अपने मूल निवास स्थान से पलायन कर चुके हैं।
इसके अलावा लगभग 2.8 करोड़ प्रविष्टियां मृत मतदाताओं से संबंधित थीं। आठवले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों पर सरकार को घेरने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कहा, बेवजह मामले पर राजनीति कर रहे हैं।
