पंचायत चुनाव में करवाएं लोगों की अधिक भागीदारी
राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह ने भाजपा विधायकों व अन्य प्रतिनिधियों से पंचा
राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह ने भाजपा विधायकों व अन्य प्रतिनिधियों से पंचायत चुनाव में लोगों की अधिक भागीदारी करवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में पंचायत व निकाय के अधिकार बढ़ाएगी। उन्होंने यह बात भाजपा के प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना के नेतृत्व में मिलने पहुंचे प्रतिनिधमंडल से कही। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री क¨वद्र गुप्ता, राजीव जसरोटिया, चरणजीत ¨सह खालसा, सोफी युसूफ, सुरेंद्र अंबरदार तथा कश्मीर में नगर निगम व अन्य कमेटियों के चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधि शामिल थे। गृहमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए निकाय चुनाव में राज्य के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया है और इसमें भाजपा को शानदार सफलता मिली। पंचायत चुनाव में इससे भी अधिक लोगों को शामिल करने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर में शांति का माहौल बना रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर कोई सुरक्षित महसूस करे। इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।