विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pulwama Terror Attack: पुलवामा हमले की पांचवी बरसी, LG सिन्‍हा ने बलिदान हुए जवानों को याद कर दी श्रद्धांजलि

Published: Wed, 14 Feb 2024 02:38 PM (IST)

Pulwama Terror Attack पुलवामा हमले की आज पांचवी बरसी है। जम्‍मू-कश्‍मीर के एलजी मनोज सिन्‍हा ने बलिदानियों को याद करते ...और पढ़ें

LG सिन्‍हा ने बलिदान हुए जवानों को याद कर दी श्रद्धांजलि
LG सिन्‍हा ने बलिदान हुए जवानों को याद कर दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्‍क, श्रीनगर। Pulwama Terror Attack: 14 फरवरी यानि आज का दिन भारत के इतिहास का अशुभ दिन माना जाता है। पुलवामा हमले की आज पांचवी बरसी है। आज ही के दिन 2019 में जवानों ने पुलवामा हमले में अपनी जान गंवा दी थी। जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

बहादुरों को विनम्र श्रद्धांजलि- एलजी सिन्‍हा 

एलजी मनोज सिन्‍हा ने अपने एक्‍स अकाउंट पर लिखा कि 2019 पुलवामा आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को विनम्र श्रद्धांजलि। एलजी ने आगे कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके अनुकरणीय साहस, सर्वोच्च बलिदान और मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ सेवा का ऋणी रहेगा। बता दें 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक काफिले पर हुए हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के 40 जवान बलिदान हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Pulwama Terror Attack : 'शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा', पुलवामा हमले की 5वीं बरसी पर पीएम मोदी ने दी जवानों को श्रद्धांजलि

14 फरवरी भारत के लिए काला दिन

2019 में हुए पुलवामा में आतंकी हमले से पूरे देश को गमगीन कर दिया था। उस दिन के बाद से 14 फरवरी को काला दिवस के नाम से जाना जाता है। साथ ही इस हमले का बदला भी भारतीय जवानों ने ले लिया था। पाकिस्‍तानी आतंकियों के घर में घुसकर भारतीय जवानों ने सर्जिकल स्‍ट्राइक की थी।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले पर कहा था कि आंसुओं का बदला जरूर लिया जाएगा। इसके बाद सर्जिकल स्‍ट्राइक के फैसले पर अपनी मुहर लगाई थी और भारतीय जवानों ने बलिदानियों की शहादत का बदला लिया।

यह भी पढ़ें: Valentine Day 2024: वेलेंटाइन-डे आज, उपहारों से सजा बाजार; जमकर हुई खरीददारी