विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Valentine Day 2024: वेलेंटाइन-डे आज, उपहारों से सजा बाजार; जमकर हुई खरीददारी

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Wed, 14 Feb 2024 08:19 AM (IST)

Valentines Day 2024 आज वेलेंटाइन डे है। युवाओं के बीच इसका क्रेज देखते ही बन रहा है। प्यार के इजहार ...और पढ़ें

Valentine's Day 2024: वेलेंटाइन-डे आज, उपहारों से सजा बाजार। फाइल फोटो
Valentine's Day 2024: वेलेंटाइन-डे आज, उपहारों से सजा बाजार। फाइल फोटो

HighLights

  1. बाजार में 30 रुपये से 10 हजार रुपये तक के गिफ्ट मौजूद।
  2. नए जोड़ों के लिए बाजार में खास तरह के गिफ्ट।
  3. फूलों और लाइटिंग से सजे दिल की भी खूब डिमांड।

जागरण संवाददाता, जम्मू। Valentine Day 2024 वेलेंटाइन डे का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्यार के इजहार के इस खास दिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को युवाओं ने बाजारों में गिफ्ट की जमकर खरीदारी की। गिफ्ट्स दुकानें भी सजी हुई हैं। इस बार कई तरह की नई गिफ्ट आइटम बाजार में आई हैं।

बाजार में 30 रुपये से 10 हजार रुपये तक के गिफ्ट मौजूद

जिनमें लाइटिंग कार्ड विद म्यूजिक, कंबो पैक- जिसमें एक कार्ड, फैंसी मग, पिलो, पिलो कवर मास्क, चॉकलेट आदि शामिल हैं। बाजार में 30 रुपये से 10 हजार रुपये तक के गिफ्ट मौजूद हैं। इसके अलावा मिस्टर एंड मिसेज राइट प्रिटेड कपल पिल्लो सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Jammu: अयोध्या धाम के लिए कटरा से रवाना हुई दूसरी आस्था ट्रेन, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा

नए जोड़ों के लिए बाजार में खास तरह के गिफ्ट 

जिनकी नई शादी हुई, उनके लिए खास तरह के गिफ्ट आइटम हैं। वो इन्हें अपने बेडरूम में लगा सकते हैं। चूंकि वैलेंटाइन-डे को इजहार-ए-मोहब्बत का दिन माना जाता है और प्रेम का अनुभव दिल की धड़कन ही कराता है।

फूलों और लाइटिंग से सजे दिल की भी खूब डिमांड

इसलिए फूलों और लाइटिंग से सजे दिल की भी खूब मांग है। खासकर लाल रंग के दिल खूब बिक रहे हैं, जिनसे बाजार पटा हुआ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Jammu: अयोध्या धाम के लिए कटरा से रवाना हुई दूसरी आस्था ट्रेन, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा