विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलवामा में नमाज पढ़ने से रोका तो हिसा पर उतर आए लोग

By JagranEdited By:
Published: Sat, 25 Apr 2020 08:22 AM (IST)

संवाद सहयोगी श्रीनगर लॉकडाउन और प्रशासनिक पाबंदियों के बावजूद दक्षिणी कश्मीर के पुलव

पुलवामा में नमाज पढ़ने से रोका तो हिसा पर उतर आए लोग
पुलवामा में नमाज पढ़ने से रोका तो हिसा पर उतर आए लोग

संवाद सहयोगी, श्रीनगर: लॉकडाउन और प्रशासनिक पाबंदियों के बावजूद दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के कसबायार द्रबगाम इलाके में शुक्रवार दोपहर को कुछ लोग जामिया मस्जिद में नमाज करने पहुंच गए। पुलिस ने इन्हें रोका तो वह भड़क उठे। बात बढ़ी तो पुलिस के साथ उन्होंने धक्कामुक्की की। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को मौके से भगाया। इस दौरान एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजी स्थिति को देखते हुए धर्मगुरुओं ने अपने घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की है। रमजान में भी उन्होंने मस्जिदों में न आने की सलाह दी है। इसके बावजूद शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए लोग जामिया मस्जिद पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने मस्जिद में जमा लोगों को वहां से फौरन जाने को कहा। पुलिस को मस्जिद में दाखिल होते देख लोग भड़क गए और धक्कामुक्की शुरू कर दी। कुछ लोग हिसा पर उतर आए। बताया जाता है कि उन्होंने पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें भगा दिया और एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद समेत कश्मीर की मस्जिदों और दरगाहों में कोई नमाज पढ़ने नहीं पहुंचा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।