विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir : नेशनल कांफ्रेंस नेता हिलाल अकबर लोन पर PSA लगा

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Mon, 10 Feb 2020 01:58 PM (IST)

नेशनल कांफ्रेंस के नेता हिलाल अकबर लोन को छह माह तक एहतियातन हिरासत में रखने के बाद सोमवार को प्रशासन ने जन सुरक्षा अधिनियम पीएसए के तहत बंदी बना लिया।

Jammu Kashmir : नेशनल कांफ्रेंस नेता हिलाल अकबर लोन पर PSA लगा
Jammu Kashmir : नेशनल कांफ्रेंस नेता हिलाल अकबर लोन पर PSA लगा

जम्मू, जागरण संवाददाता। नेशनल कांफ्रेंस के नेता हिलाल अकबर लोन को छह माह तक एहतियातन हिरासत में रखने के बाद सोमवार को प्रशासन ने जन सुरक्षा अधिनियम पीएसए के तहत बंदी बना लिया। हिलाल अकबर के पिता मोहम्मद अकबर लोन पूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य विधानसभा के स्पीकर और बारामूला-कुपवाड़ा संसदीय क्षेत्र के मौजूदा सांसद हैं।

हिलाल अकबर लोन को भी कश्मीर घाटी में पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम को लागू किए जाने के मद्देनजर प्रशासन ने नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस, माकपा व अन्य दलों के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं संग एहतियातन हिरासत में लिया था। शुरू में उन्हें एसकेआइसीसी सेंटूर जेल में रखा गया था। गत नवंबर माह से हिलाल अकबर लोन व कुछ अन्य नेताओं को सब जेल एमएलए हॉस्टल में रखा गया था। पीएसए के तहत बंदी बनाए जाने के उपरांत हिलाल अकबर लोन को गुपकार रोड पर एक बंगले में बनाई गई अस्थायी सब जेल में ले जाया गया है। इससे पूर्व गत सप्ताह प्रशासन ने नेशनल कांफ्रेंस के अली मोहम्मद सागर, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, पीडीपी के वरिष्ठ नेता सरताज मदनी, नईद अख्तर को पीएसए के तहत बंदी बनाया है।