विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Srinagar: आर्टिकल 370 हटने से बढ़ा कश्मीर के नौजवानों का सम्मान, पीएम मोदी बोले- युवाओं को मिले नए अवसर

Published: Thu, 07 Mar 2024 09:57 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 02:15 PM (IST)

PM Modi Kashmir Visit News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीनगर (Srinagar) से देश को 6400 करोड़ के 53 प्रोजेक्ट ...और पढ़ें

PM Modi Kashmir Visit Live Updates: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार कश्मीर
PM Modi Kashmir Visit Live Updates: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार कश्मीर

HighLights

  1. पीएम मोदी आज श्रीनगर पहुंच गए हैं
  2. बख्शी स्टेडियम पर हजारों की भीड़ इकट्ठा है
  3. धारा 370 हटने के बाद से यह पीएम का पहला कश्मीर दौरा है

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। PM Modi Kashmir Visit Live News:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बख्शी स्टेडियम से 6400 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री ( PM Narendra Modi in Srinagar) की यह पहली कश्मीर यात्रा है। पीएम मोदी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम से लोगों को संबोधित किया। यहां आप प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकेंगे...

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के टूटे सारे रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G20 का शानदार आयोजन हुआ। आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं।

परिवारवाद पर बोले मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा भुगतभोगी हमारा जम्मू कश्मीर ही रहा है। परिवारवादियों ने जम्मू कश्मीर बैंक में अपने परिजनों को भरकर बैंक की कमर तोड़ दी थी। कश्मीर के गरीब आदमी का पैसा इस बैंक में था जो डूबने जा रहा था

जे एंड के बैंक को बचाने के लिए हमने कई सुधार किए। बैंक को एक हजार करोड़ रूपये की मदद देना भी तय किया। बैंक मे जो गलत भर्तियां हुई उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

नौजवानों की भावनाओं का सम्मान: पीएम मोदी

उन्होंने कश्मीर से भाजपा को जोड़ते हुए कहा कि यहां झीलों में कमल खिलता है और भाजपा का चिह्न भी कमल ही है। जम्मू कश्मीर से भाजपा का नाता सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि 370 का फायदा आम कश्मीरी को था या फिर कुछ राजनीतिक परिवार अपने फायदे के लोगों को गुमराह कर रहे थे। आज 370 नहीं है, इसलिए आज जम्मू कश्मीर के नौजवानों की भावनाओं का सम्मान हो रहा है।

आज यहां छह परियोजनाएं की गईं समर्पित

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि आज यहां से स्वदेश दर्शन योजना के तहत 6 परियोजनाएं देश को समर्पित की गई हैं। इसके अलावा स्वदेश दर्शन स्कीम के अगले चरण का भी शुभारंभ हुआ है। इसके तहत भी जम्मू कश्मीर समेत देश के अन्य स्थानों के लिए करीब 30 परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है

जम्मू कश्मीर केवल एक क्षेत्र नहीं है, यह भारत का ऊंचा उठा मस्तक है, जो सम्मान और विकास का प्रतीक है। इसलिए विकसित जम्मू कश्मीर विकसित भारत की प्राथमिकता है। एक जमाना था जब देश के कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होते थे, लेकिन आज देखिए कश्मीर से ही पूरे देश के लिए विभिन्न योजनाएं लागू हो रही हैं।

जम्मू कश्मीर के अलावा देश क 50 से ज्यादा शहरों के लोग हमारे साथ जुड़े हैं। सरकार ने 40 ऐसे स्थानों की पहचान की है जिन्हें अगले दो वर्ष में पर्यटनस्थल के रूप में विकसित किए जाएंगे। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आप डॉलर लाओ या न लाओ, लेकिन अपने गैर भारतीय मित्रों को भारत भ्रमण के लिए प्रेरित करें।

पीएम मोदी का संबोधन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धरती के स्वर्ग पर आने की यह अनुभूति वर्णन से परे है। यह वह नया जम्मू कश्मीर है जिसका इंतजार है हमें दशकों से था। उन्होंने कहा कि वह जम्मू कश्मीर है जिसके लिए श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस जम्मू कश्मीर में चुनौतियों को पार करने का हौसला है। पीएम मोदी ने कहा कि आज 140 करोड़ देशवासी सुकून महसूस कर रहे हैं।

'विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी नाजिम से बातचीत की।

पीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बलिदानियों के स्वजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। पांच हजार करोड़ रुपये के समग्र कृषि विकास कार्यक्रम, स्वदेश दर्शन की प्रसाद योजना के तहत 53 परियोजनाएं, देखो अपना देश, चलो इंडिया डयास्पोरा कैंपेन का ई- माध्यम से शुरू किया गया। पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों से की बातचीत

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोपियां, जम्मू, कुपवाड़ा, श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपुरा, कठुआ और किश्तवाड़ के लाभार्थियों से बातचीत की।

पीएम मोदी ने 53 परियोजनाओं का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 6,400 करोड़ रुपये की 53 परियोजनाओं का शुभारंभ किया और राष्ट्र को समर्पित किया।

मैं माफी मांगता हूं जिन्हें बैठने की जगह नहीं मिली: LG मनोज सिन्हा

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम को लेकर जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि इस स्टेडियम की क्षमता 35,000 है और इसके अलावा यहां करीब 25 हजार कुर्सियां ​​लगाई गई हैं। जिस तरह से घाटी के लोग पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आए हैं, ये स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ है...मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें बैठने की जगह नहीं मिल पा रही है। अगर 2 लाख क्षमता का मैदान होता तो वह मैदान भी कश्मीर के लोगों से खचाखच भरा होता। यह कश्मीर के लोगों में पीएम मोदी के लिए इस तरह का प्यार है।

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंच पर पहुंचे। मंच पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पीएमओ में मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी उपस्थित हैं। सिन्हा ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

पीएम मोदी श्रीनगर (PM Modi In Srinagar): पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।

स्टेडियम में दिख रही लोगों की भारी भीड़

बख्शी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने आए कई युवकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी की तस्वीर वाला मुखौटा मोदी मास्क लगा रखा है। कइयों की टोपी पर आई लव मोदी लिखा है। स्टेडियम के अंदर और बाहर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में भारी संख्या में तैनात हैं

पीएम मोदी श्रीनगर आ चुके हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर आ चुके हैं। इस बीच कार्यकर्ताओं और लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। कुछ ही देर में वे जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जम्मू पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रीनगर तकनीकी हवाई अड्डे से वह बादामी बाग चिनार कोर परिसर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने बलिदानियों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

मोदीमय हुआ कश्मीर

सैकड़ों लोग श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम के बाहर एकत्र हुए हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कश्मीर दौरे के दौरान एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी की यह आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद पहली श्रीनगर में उनकी यह पहली रैली है। बख्शी स्टेडियम से पीएम मोदी सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी का पहला दौरा

पीएम मोदी धारा 370 के खत्म होने के बाद पहली बार कश्मीर में आ रहे हैं। वह आज विकसित भारत अभियान के अंतर्गत कृषि विकास परियोजनाओं के साथ देशभर के पर्यटन क्षेत्रों के विकास से जुड़ी 6400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं।

बख्शी स्टेडियम के पास इकट्ठा होना शुरू हुए लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। कश्मीरवासियों में पीएम मोदी को लेकर अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला रहा है।

बख्शी स्टेडियम पर दिखने लगा लोगों का हुजूम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम की ओर बढ़ रहे हैं।

पीएम मोदी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। पीएम मोदी आज श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल होंगे और लगभग 5,000 करोड़ रुपये की पहल का उद्घाटन करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।