विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: बहू की खौफनाक करतूत, 70 साल की सास को मौत के घाट उतारने दी थी सुपारी; ऐसे खुला परिगाम केस का राज

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:00 PM (IST)

पुलवामा के परिगाम हत्याकांड का खुलासा हो गया है, जिसमें मृतका की बहू बिलकीस अख्तर को अपनी सास जना बेगम ...और पढ़ें

पुलवामा परिगाम हत्याकांड सुलझा, बहू ने करवाई थी सास की हत्या।

पुलवामा परिगाम हत्याकांड सुलझा, बहू ने करवाई थी सास की हत्या।

HighLights

  1. बहू बिलकीस अख्तर सास की हत्या में गिरफ्तार।

  2. पहले गिरफ्तार आरोपित ने बहू का नाम बताया।

  3. एसआइटी कर रही मामले की गहन जांच।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के परिगाम जागीर में करीब 70 वर्षीय जना बेगम की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरी आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला मृतका की बहू बिलकीस अख्तर है। पुलिस के अनुसार, उसने कथित तौर पर अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर सास की हत्या की साजिश रची थी और इसके बदलने में उसे रुपये देने का लालच दिया था।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को थाना पुलवामा को परिगाम जागीर निवासी जना बेगम पत्नी गुलाम अहमद भट की हत्या की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए एसएसपी पुलवामा ने एक विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित किया।

जांच दल के नेतृत्व की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय पुलवामा को सौंपी गई। टीम में थाना प्रभारी पुलवामा और पुलिस पोस्ट नेवा के प्रभारी को भी शामिल किया गया। जांच के दौरान एसआइटी ने 11 नवंबर को परिगाम जागीर निवासी इमरान अहमद मीर पुत्र बशीर अहमद मीर को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में खुला बहू का नाम

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इमरान ने इस मामले में मृतका की बहू बिलकीस अख्तर की कथित भूमिका का पर्दाफाश किया। उसने बताया कि बिलकीस ने उसके साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी और सास की हत्या करवाने के लिए उसे रुपये देने का भरोसा दिया था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित और मामले के अहम गवाहों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद 18 नवंबर को बिलकीस अख्तर पत्नी जावेद अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एफएसएल की जांच से मिले अहम सुराग

थाना प्रभारी पुलवामा ने बताया कि मामले की जांच में श्रीनगर की फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटनास्थल और मामले से जुड़े साक्ष्यों की विज्ञानिक जांच से दल को कई अहम तथ्य और सुराग मिले, जिससे घटनाक्रम को समझने में मदद मिली।

फिलहाल पुलिस इस साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस मामले में अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच में अतिरिक्त साक्ष्य जुटाए जाएंगे और मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।