पाक ने मच्छल सेक्टर में की भारी गोलाबारी, जवान घायल
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के मच्छल (कुपवाड़ा) सेक्टर
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के मच्छल (कुपवाड़ा) सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी करने के साथ स्नाइपर शाट भी दागे, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। भारत ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी प्रहार किया। दावा किया जा रहा है कि सीमा पार भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पहले मच्छल सेक्टर के गुज्जरडोरा इलाके में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। वहां तैनात भारतीय जवानों ने भी इसका समुचित जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से एक-दूसरे के ठिकानों पर गोलीबारी हुई। गुज्जरडोरा में गोलाबारी बंद होने के करीब डेढ़ घंटे बाद 1:05 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने बायीं तरफ पहाड़ी के पार स्थित सेना की 17 जैकलाई की चौकियों पर स्वचालित हथियारों से फाय¨रग शुरू कर दी। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। इन चौकियों पर तैनात जवानों ने पाकिस्तानी फाय¨रग को घुसपैठियों के लिए कवर फायर समझते हुए जैसे ही तलाशी अभियान शुरू किया, पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर शूटरों ने गोलियां दागना शुरू कर दीं।
पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर शूटरों ने करीब छह गोलियां दागी। इनमें से एक गोली लांस नायक प्रदीप कुमार को लगी। उन्हें वहां से तुरंत द्रगमुला अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त करते हुए अन्य साथियों ने पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी फायर किया। इसके बाद दोनों तरफ से एक दूसरे के ठिकानों पर हुई ताबड़तोड़ गोलाबारी करीब 20 मिनट तक चली। इस गोलाबारी से सीमा पर तनाव बना हुआ है। रामगढ़ में दोपहर को फ्लैग मी¨टग, शाम को गोलीबारी
राज्य ब्यूरो, जम्मू : सीमा पर हालात खराब करने पर तुले पाकिस्तान ने सोमवार को सांबा के रामगढ़ में फ्लैग मी¨टग में शांति का विश्वास दिलाने के बाद शाम को गोलियां दागकर आतंकियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश की। पाकिस्तान की शरारत के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, रामगढ़ सेक्टर की चमलियाल पोस्ट पर पाकिस्तान के आग्रह पर साढ़े बारह बजे कमांडेंट स्तर की फ्लैग मी¨टग हुई। मीटिंग में गोलीबारी, संदिग्ध लोगों को सीमा के पास न आने देने के साथ सीमा पर शांति बनाए रखने का मुद्दा उठा। भारतीय दल का नेतृत्व कमांडेंट एमके यादव ने किया, जबकि पाकिस्तान के दल का नेतृत्व रेंजर्स के ¨वग कमांडर मेहरान ने किया। इसके बाद शाम सवा छह बजे रामगढ़ की कदंराल पोस्ट पर सर्तक जवानों ने अंधेरे की आड़ में चार संदिग्धों को देखा। इसी दौरान पाकिस्तान की चार चिनाब रैंजर्स ने गंडियाल पोस्ट से इन्हें कवर फायर दिया गया। सीमा सुरक्षा बल ने इस गोलीबारी का जवाब दिया। इसके बाद दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलियां दागने का सिलसिला शाम पौने सात बजे तक जारी रहा। इस गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसी इलाके में सितंबर में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम ने हमला कर सीमा सुरक्षा बल के एक जवान के पार्थिव शरीर के साथ बर्बरता की थी। बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में सोमवार देर रात हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सेना के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक जवान का पांव सीमा पर बिछी बारूदी सुरंग पर पड़ गया और जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आने से सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों को उपचार के लिए पास के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।