विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहलगाम हमले का ₹20 लाख का इनामी आतंकी मूसा बडगाम एनकाउंटर में ढेर, पाकिस्तानी सेना का रह चुका है पैरा-कमांडो

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:54 AM (IST)

पहलगाम हमले का आतंकी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। सेना ...और पढ़ें

आतंकवादी हाशिम मूसा पर था 20 लाख का इनाम (फोटो- सोशल मीडिया)

आतंकवादी हाशिम मूसा पर था 20 लाख का इनाम (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. बडगाम में लश्कर आतंकी हाशिम मूसा का शव बरामद

  2. पहलगाम हमले में वांछित था 20 लाख रुपये का इनामी आतंकी

  3. पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप का पूर्व पैरा-कमांडो

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा का शव बरामद किया। मूसा के मारे जाने की पुष्टि श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने की।

चिनार कोर ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा, 'पलमैदान इलाके में सुबह की तलाशी के दौरान, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा का शव और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है।'

सेना ने शुरू किया 'ऑपरेशन कोराग'

सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार देर रात को खास खुफिया जानकारी के आधार पर यूसमर्ग इलाके में 'ऑपरेशन कोराग' (OP KORAG) शुरू किया।

सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती देने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई और इस दौरान हाशिम मूसा मारा गया। सुरक्षाबलों की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, ऑपरेशन जारी रहा और जवान इलाके में तलाशी अभियान चलाते रहे।

pahalgams_news

पहलगाम आतंकी हमले में आया था नाम

हालांकि, समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ऐसा दावा है कि हाशिम मूसा का नाम 2025 के पहलगाम हमले में शामिल मुख्य संदिग्धों में से एक के तौर पर सामने आया था। पहलगाम हमले में एक स्थानीय युवक सहित 26 लोग मारे गए थे।

इस आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिकों और लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों आदिल हुसैन ठोकर, अली भाई और हाशिम मूसा की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

एएनआई के अनुसार, हाशिम मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप में पैरा-कमांडो के तौर पर काम कर चुका था।

moosa_news

सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) पहलगाम आतंकी हमले के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके सहयोगी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) शामिल हैं। ये दोनों ही प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हैं।

एनआईए ने पहलगाम हमले की साजिश में पाकिस्तान की भूमिका का ब्योरा दिया और प्रतिबंधित संगठन LeT और TRF पर हमले की योजना बनाने, उसमें मदद करने और उसे अंजाम देने में शामिल होने के लिए कानूनी तौर पर आरोप लगाए। 1597 पन्नों की चार्जशीट में पाकिस्तानी हैंडलर और आतंकवादी साजिद जट्ट को भी आरोपी बनाया गया है।

(यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई से ली गई है) 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बडगाम मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा, घाटी में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी

यह भी पढ़ें- 'कश्मीर की जनता से धोखा नहीं चलेगा...' सांसद रूहुल्लाह ने अपनी ही पार्टी NC को घेरा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना