विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनुमति मिले या न मिले, 20 जुलाई को दिल्ली में NC का प्रदर्शन तय, जम्मू-कश्मीर CM उमर का केंद्र को दो टूक संदेश

By Naveen NawazEdited By: Rahul Sharma
Published: Wed, 15 Jul 2026 02:49 PM (IST)

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुष्टि की है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का 20 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन तय समय पर ही होगा।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 20 जुलाई को दिल्ली प्रदर्शन की पुष्टि की।

  2. डॉ. मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद प्रदर्शन तय समय पर होगा।

  3. जम्मू-कश्मीर के 'छीने गए अधिकारों' को वापस पाने के लिए प्रदर्शन।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस का 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन, पार्टी के अतिरिक्त महासचिव डा शेख मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद तय समय पर ही होगा।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जंतर मंतर पर आयोजित किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं होगा। यह निर्धारित समय पर ही होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. मुस्तफा कमाल जम्मू कश्मीर के लोगों के 'छीन लिए गए अधिकारों' को वापस पाना चाहते थे। नेशनल कान्फ्रेंस ने अपने सभी विधायकों और प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों को 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि नेशनल कान्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चाचा डा शेख मुस्तफा कमाल का गत मंगलवार केा श्रीनगर में निधन हो गया । उनके निधन के बाद कहा जा रहा था कि नेशनल कान्फ्रेंस नई दिल्ली में अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को स्थगित कर सकती है।

अलबता, आज यहां अपने दिवंगत चाचा को श्रद्धांजली अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे विरोध प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं होगा। डा मुस्तफा कमाल भी चाहते थे कि हमारे छीने गए अधिकार वापस मिलें।

यह भी पढ़ें:

NC हाईकमान का अल्टीमेटम, सभी MLA-MP 19 तक दिल्ली पहुंचें, 20 को सीएम उमर की अगुवाई में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन