मुख्यमंत्री रहते हुए विवाह करने वाले उमर अब्दुल्ला 5वें CM, वीरभद्र सिंह से लेकर भगवंत मान तक लिस्ट में शामिल
उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पांचवें मुख्यमंत्री हैं। उनकी पहली शादी पायल नाथ से हुई ...और पढ़ें
-1793501718516_m.webp)
पद पर रहते हुए शादी करने वाले उमर अब्दुल्ला पांचवें मुख्यमंत्री।
HighLights
उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री रहते विवाह करने वाले पांचवें सीएम
उनकी पहली शादी पायल नाथ से 1994 में इंग्लैंड में हुई
सुप्रीम कोर्ट ने 2026 में आपसी सहमति से तलाक समाप्त किया
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए विवाह करने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में उमर अब्दुल्ला पांचवें मुख्यमंत्री हैं।
इससे पहले वीरभद्र सिंह, प्रफुल्ल कुमार महंत, एचडी कुमारस्वामी और भगवंत मान के नाम इस संदर्भ में चर्चा में रहे हैं।
रिटायर सेना अधिकारी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं पायल
बता दें कि उमर की पहली शादी 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों ने इंग्लैंड में शादी की थी। यह भी प्रेम विवाह था और दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेराय होटल में हुई थी, जहां वे काम करती थीं।
पायल सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं। उमर और पायल के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया कई वर्षों तक चली। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह समाप्त कर दिया।