यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kahmir Weather Today: कश्मीर में घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित, चिल्लेकलां की खून जमा देने वाली ठंड; जानिए आज कैसा है मौसम
Jammu Kahmir Weather News कश्मीर में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड के कारण ...और पढ़ें

HighLights
- कोकरनाग में -1.6, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री रिकॉर्ड
- पहलगाम में न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री
- मौसम विभाग ने घाटी में मौसम शुष्क रहने की जताई संभावना
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को भी चिल्लेकलां की खून जमा देने वाली ठंड के साथ साथ श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रखा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की दिक्कतें हुई।
पहलगाम में न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री
घाटी की तमाम स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना रहा। पहलगाम न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री के साथ घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा। वहीं जम्मू में सुबह और रात को ठंड का प्रकोप है। जम्मू में अधिकतम 21.3, न्यूनतम 7.3 डिग्री दर्ज किया।
कोकरनाग में -1.6, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री रिकॉर्ड
दोपहर को खिलकर धूप से लोगों ने राहत ली। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.3, काजीगुंड में -2.6, कुपवाड़ा में -3.0, कोकरनाग में -1.6, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री रिकार्ड किया। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाके तड़के से ही कोहरे के आगोश में रहे।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: देश की रक्षा करते हुए इस साल 31 सैन्यकर्मी हुए बलिदान, हर कदम पर चुनौती; लेकिन हार नहीं मानते वीर जवान
मौसम विभाग ने घाटी में मौसम शुष्क रहने की जताई संभावना
श्रीनगर हवाई अड्डे पर तड़के शेड्यूल की चार उड़ानें भी कोहरे के कारण निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकी। मौसम विभाग ने घाटी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
31 दिसंबर तक घाटी के मौसम में विशेष परिवर्तन न आने की भविष्यवाणी की थी। 21 दिसंबर से घाटी में सर्दियों का सबसे कठिन दौर कहलाने वाला 40 दिवसीय चिल्लेकलां शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा, पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकियों का अब भी घुसपैठ कर लेना शुभ संकेत नहीं
