विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेकां में आखिर क्या चल रहा? 4 नवंबर को चुप्पी तोड़ेंगे मुबारक गुल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे बड़ा सियासी विस्फोट

By Naveen NawazEdited By: Dallu Slathia
Published: Sat, 31 Oct 2026 04:22 PM (IST)

नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक खींचतान पर वरिष्ठ नेता मुबारक गुल 4 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह खुलासा महासचिव पद ...और पढ़ें

मुबारक गुल का एलान- 4 नवंबर को करेंगे पार्टी के अंदरूनी हालात का पर्दाफाश। (फाइल फोटो)

मुबारक गुल का एलान- 4 नवंबर को करेंगे पार्टी के अंदरूनी हालात का पर्दाफाश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुबारक गुल 4 नवंबर को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।

  2. नेशनल कॉन्फ्रेंस में महासचिव पद को लेकर खींचतान।

  3. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पार्टी में असंतोष बढ़ा।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस में संगठनात्मक पद को लेकर उभरी खींचतान अब खुलकर सामने आने के संकेत मिलने लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुबारक गुल ने 4 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के भीतर चल रहे घटनाक्रम से जुड़े तमाम पहलुओं का खुलासा करने का एलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब वह पार्टी के अंदरूनी हालात पर अपनी बात खुलकर रखेंगे।

मुबारक गुल का यह बयान महासचिव पद को लेकर पार्टी में पैदा हुए असमंजस के बीच आया है। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने उन्हें पार्टी का महासचिव नियुक्त किया था। इससे पहले अली मोहम्मद सागर को उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था।

गुल की जगह अली मोहम्मद सागर को बनाया महासचिव

हालांकि, गुल की नियुक्ति के महज तीन दिन बाद 30 अक्टूबर को पार्टी ने नया आदेश जारी कर अली मोहम्मद सागर को अगले आदेश तक महासचिव पद पर बने रहने का निर्देश दे दिया।

इस अप्रत्याशित फैसले ने न केवल गुल की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर भी नई चर्चाओं को जन्म दिया।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेकां में असंतोष

उधर, हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर असंतोष की खबरें भी सामने आई हैं। कई वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के बाद पार्टी के अंदर नाराजगी की चर्चाएं तेज हुई हैं।

ऐसे राजनीतिक माहौल में मुबारक गुल की 4 नवंबर को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को काफी अहम माना जा रहा है। उनके इस एलान ने पार्टी के भीतर जारी हलचल को और तेज कर दिया है।

4 नवंबर को मुबारक गुल कर सकते हैं बड़ा खुलासा

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि गुल अपने खुलासे में किन मुद्दों को उठाते हैं और उनके बयान का पार्टी की अंदरूनी राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।