यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मीरवाइज की जेड श्रेणी की सुरक्षा घटाई गई, अलगाववादियों पर सरकार सख्त
मीरवाइज की सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों के दस्ते में से आठ को हटा लिया गया है।

श्रीनगर, [राज्य ब्यूरो] । जम्मू कश्मीर सरकार ने बुधवार को ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक के सुरक्षा कवच को घटा दिया। मीरवाइज को जेड श्रेणी की सुरक्षा थी, लेकिन अब उन्हें किस वर्ग में रखा गया है, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हई है। मीरवाइज ने अपनी सुरक्षा में कटौती की पुष्टि करते हुए कहा कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने कभी सुरक्षा कवच का आग्रह नहीं किया था। मीरवाइज की सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों के दस्ते में से आठ को हटा लिया गया है।
रिश्तेदारों से हुई पूछताछ कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बुधवार को हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक के दो रिश्तेदारों से पूछताछ की।
मीरवाइज के रिश्तेदार मौलवी मंजूर व मौलवी शफात दोनों सेवानिवृत्त सरकारी मुलाजिम हैं। इन दोनों से अभी और कुछ दिन पूछताछ हो सकती है।
मीरवाइज के रिश्तेदारों से पूछताछ :
कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बुधवार को हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक के दो रिश्तेदारों से पूछताछ की। मीरवाइज के रिश्तेदार मौलवी मंजूर व मौलवी शफात दोनों सेवानिवृत्त सरकारी मुलाजिम हैं। इन दोनों से अभी और कुछ दिन पूछताछ हो सकती है।
