विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारामूला में बड़ा सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग घायल; 4 की हालत गंभीर

Published: Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM (IST)

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक सड़क हादसे में 20 ...और पढ़ें

बारामूला में बड़ा सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग घायल; 4 की हालत गभीर
बारामूला में बड़ा सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग घायल; 4 की हालत गभीर

जेएनएन, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि ताज मोहिउद्दीन की रैली के दौरान कमलकोट से उरी आ रही एक गाड़ी सलामाबाद इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

उन्होंने बताया कि सभी 20 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें उन्नत उपचार के लिए जीएमसी बारामुल्ला रेफर कर दिया गया।

इस बीच, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।