विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहलगाम से दुखद खबर, हार्ट अटैक आने से मध्य प्रदेश के पर्यटक की मौत

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:57 PM (IST)

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मध्य प्रदेश से आए एक पर्यटक की सीने में दर्द के बाद मौत हो गई, जिसकी प्रारंभिक वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

पहलगाम में मध्य प्रदेश के पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत।

पहलगाम में मध्य प्रदेश के पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के पर्यटक की पहलगाम में हार्ट अटैक से दुखद मौत।

  2. मृतक काशी कैलाश नाथ, मध्य प्रदेश निवासी, की पहचान हुई।

  3. प्रशासन ने पर्यटकों को शारीरिक परेशानी पर तुरंत ध्यान देने को कहा।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर की खूबसूरत वादी पहलगाम में मध्य प्रदेश से धूमने आए एक पर्यटक की अचानक सीने में दर्द उठने के बाद मौत हो गई।

मृतक की पहचान काशी कैलाश नाथ पुत्र मनमोहन नाथ शर्मा निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटक बुधवार को पहलगाम पहुंचे थे और एक स्थानीय होटल में रात भर ठहरने के लिए रुके थे।

वीरवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने होटल स्टाफ से सीने में तेज दर्द की शिकायत की। होटल प्रबंधन और साथी पर्यटकों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी।

सूचना मिलते ही पर्यटक को आनन-फानन में उपजिला अस्पताल (एसडीएच) पहलगाम ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। प्रारंभिक आशंका है कि मौत का कारण हार्ट अटैक है।

अधिकारियों के अनुसार, शव को मेडिकल औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी को हल्के में न लें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में दर्दनाक हादसा! कुलगाम में अखरोट तोड़ते वक्त पेड़ से गिरा शख्स, इलाज के दौरान मौत