विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में दर्दनाक हादसा! कुलगाम में अखरोट तोड़ते वक्त पेड़ से गिरा शख्स, इलाज के दौरान मौत

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:15 PM (IST)

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में अखरोट तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से 46 वर्षीय व्यक्ति की जान चली ...और पढ़ें

कुलगाम में अखरोट तोड़ते समय पेड़ से गिरकर शख्स की गई जान।(फाइल फोटो)

कुलगाम में अखरोट तोड़ते समय पेड़ से गिरकर शख्स की गई जान।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुलगाम में अखरोट तोड़ते समय पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत।

  2. जैबल लम्मर निवासी 46 वर्षीय मुख्तार अहमद नजार ने तोड़ा दम।

  3. अखरोट तोड़ने के मौसम में होने वाले हादसों पर चिंता बढ़ी।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में अखरोट तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा एक बार फिर अखरोट के सीजन में होने वाले खतरनाक हादसों की ओर इशारा करता है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कुलगाम के जैबल लम्मर इलाके की है। 46 वर्षीय व्यक्ति अपने बगीचे में पेड़ पर चढ़कर अखरोट तोड़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया।

गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। परिवार और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर

मृतक की पहचान मुख्तार अहमद नजार (46) पुत्र गुलाम नबी नजार निवासी जैबल लम्मर कुलगाम के रूप में हुई है। उनकी मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं, घटना के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सितंबर-अक्टूबर का महीना अखरोट तोड़ने का सीजन 

आपको बता दें कि कश्मीर में सितंबर-अक्टूबर का महीना अखरोट तोड़ने का सीजन होता है। हर साल अखरोट के ऊंचे और कमजोर पेड़ों से गिरने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।