विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तेंदुए का आतंक जारी, तीन महीने में दो को मार डाला; स्थानीय लोग घरों से निकलने से डरे

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:16 PM (IST)

कुपवाड़ा के ज़ुनऋषि चौकीबल में तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल है, जिसने तीन महीनों में दो लोगों की जान ले ली है। स्थानीय निवासी वन्यजीव विभाग की विफलता से नाराज़ हैं और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि बच्चे और किसान भी डरे हुए हैं।

तेंदुआ (फाइल फोटो)

तेंदुआ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुपवाड़ा में तेंदुए ने तीन माह में दो लोगों को मारा

  2. स्थानीय लोग दहशत में, विभाग पर कार्रवाई न करने का आरोप

  3. बच्चों और किसानों में डर, तत्काल हस्तक्षेप की मांग

जागरण संवाददाता,श्रीनगर। वन्यजीव विभाग ने अगरचे कुपवाड़ा जिले में ज़ुनऋषि चौकीबल आतंक मचाने वाले तेंदुए जिसने बीते तीन तीन महीनों के दौरान दो लोगों की मौत की नींद सुला दिया ह,को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

अलबत्ता स्थानीय लोगों में भय व दहशत फैली हुई है। उनका आरोप है किउनकी बार-बार अपील करने और आश्वासन मिलने के बावजूद, विभाग तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि तेंदुए को काबू न किए जाने के चलते स्थानीय लोगों की नींदें उड़ी हुई हैं। शब्बीर अहमद डार नामक एक स्थानीय निवासी ने बताया, पिछले तीन महीनों में तेंदुए के हमलों घायलों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। कई पीड़ितों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पतालों में भेजा गया है।

लोगों में डर का माहौल

हमारे इस पूरे इलाके में डर का माहौल है। हम लोग रात को नही सो पा रहे है। हमारे बच्चे घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। मोहम्मद शाबान हजाम नामक एक अन्य स्थानीय निवासी का कहना है कि सूरज ढलने के बाद उन्हें घरों के अंदर ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

शाबान ने कहा, बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं, और हम किसान भी हमलों के खतरे के कारण अपने खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। मोहम्मद सुलतान नामक एक अन्य निवासी ने कहा, हमने कई बार रिहायशी इलाकों के पास कई बार तेंदुए को घूमते हुए देखा। लेकिन अभी तक वह पकड़ में नही आया।

अब आप ही बताइये कि जब मौत आपके आसपास मंडरा रही हो तो आप कैसे चैन से बैठ सकते है। सुलतान ने कहा,समझ में नही आ रहा कि वाइल्ड लाइफ वाले क्या कर रहे हैं।

कुपवाड़ा के लोगों से की अपील

उन्होंने कहा कि वन्यजीव विभाग की टीमों को सभी संवेदनशील जगहों पर पिंजरे लगाने चाहिए ताकि तेंदुए को पकड़कर किसी सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया जाए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्य वन्यजीव वार्डन और कुपवाड़ा के उपायुक्त से अपील की है कि वे लोगों की जान बचाने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें। बता दें कि शुक्रवार को लोगों ने मामले को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।