विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं...', कुलगाम हमले से दो दिन पहले जवानों को मिली थी धमकी; छात्र ने हंसते हुए कही थी ये बात

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:58 AM (IST)

कुलगाम में सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमले से दो दिन पहले एक किशोर ने जवानों को धमकी दी थी। जांच ...और पढ़ें

हमले से पहले एक छात्र ने हंसते हुए दी थी CRPF जवानों को धमकी।

हमले से पहले एक छात्र ने हंसते हुए दी थी CRPF जवानों को धमकी।

HighLights

  1. कुलगाम हमले से दो दिन पहले किशोर ने सीआरपीएफ को धमकी दी।

  2. जांच एजेंसियां धमकी देने वाले किशोर की तलाश में जुटीं।

  3. सीसीटीवी फुटेज और स्केच से किशोर की पहचान की जा रही।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कुलगाम में सीआरपीएफ दल पर हुए आतंकी हमले की जांच के दौरान एक नयी सनसनीखेज जानकारी सामने आयी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमले से दो दिन पहले एक किशोर ने जोकि नौवीं-दसवीं कक्षा का छात्र है, ने कुलगाम में एक जगह सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर तैनात जवानों को हंसते हुए कहा था कि हम तुम्हे नहीं छोड़ेंगे। इस जानकारी के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने उक्त किशोर का पता लगाने के विभिन्न स्तरों पर जांच शुरु कर दी है। उसका स्कैच भी तैयार कराया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

हालांकि पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों किसी किशोर द्वारा हमले की तथाकथित धमकी दिए जाने की जानकारी पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह मामला सोमवार का है।

कुलगाम हमले से पहले जवानों को मिली थी धमकी

मीरबाजार में एक जगह विशेष जहां पर अक्सर सीआरपीएफ के जवानों का नाका रहता है, वहां से गुजरते हुए एक छात्र ने जोकि नौवी-दसवीं कक्षा का छात्र है, ने नाके पर तैनात जवानों को कथित तौर पर कहा था 'हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं'। उस समय जवानों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और इसे एक सामान्य धमकी समझकर नजरअंदाज कर दिया। 

हमले के बाद उपजे हालात में जब उक्त नाका पार्टी के जवानों ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठजनों को दी तो उन्होंने इस बिंदू को भी अपनी जांच में शामिल कर लिया।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि क्या उक्त किशोर के जरिए आतंकियों ने धमकी भेजी थी, अगर भेजी थी तो यह एक नया ट्रेंड है और यह विगत वर्षाें में अपनी तरह का पहला मामला होगा जब हमले से पहले आतंकियों ने उसका एलान किया है।

किशोर का हमले से संबंध तलाश रहीं जांच एजेंसियां

जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या उसका हमले से कोई संबंध था अथवा उसने किसी के कहने पर जवानों को धमकी दी थी। हालांकि, अभी तक किशोर और हमलावरों के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उसने जिन जवानों के साथ बातचीत में यह कथित धमकी दी है, उनसे किशोर के हुलिए का पता लगाकर स्कैच भी तैयार कराए जाने की सूचना है ताकि उस तक जल्द जल्द पहुंचा जा सके।

इसके अलावा उक्त नाके के आस पास जो भी सीसीटीवी हैं,उनकी फुटेज की भी जांच की जा रही हे,ताकि उक्त किशोर को चिह्नित किया जा सके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।