कश्मीर वालों के लिए जरूरी खबर, इन इलाकों में 6 घंटे गुल रहेगी बिजली; नोट कर लें तारीखें
केपीडीसीएल ने कश्मीर के विभिन्न इलाकों में 21 से 29 नवंबर तक बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती ...और पढ़ें

कश्मीर में 21, 22, 23 से लेकर 29 नवंबर तक कई इलाकों में कटौती। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। केपीडीसीएल ने कश्मीर के कई इलाकों में 21 से 29 नवंबर के बीच बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती विभिन्न ट्रांसमिशन लाइनों और ग्रिड स्टेशनों पर होने वाले रखरखाव के काम के कारण की जा रही है। इसी तरह, 33 केवी कनिपोरा-पिंजूरा लाइन बंद रहने के कारण 22 और 26 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अरहामा, पिंजूरा, किलोरा, इमामसाहिब, वेहिल, नोवपोरा, रेशिनगरी, पाहणू, जावूरा, शिरमल, मोहनपोरा, चौधरीगुंड, बेमनीपोरा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
33 केवी कोंगम्दारा लाइन बंद रहने की वजह से 21 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोर, अगर, अहमदपोरा, लालपोरा, हरदाबूरा, तरहामा, धोबीवान, कुंजर, ओगमुना, मंगलूरा, वुसन और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
इसके अलावा, 33 केवी वाटरगाम लाइन बंद रहने के कारण 21 और 25 नवंबर को इसी समय (सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक) वाटरगाम, डांगीवाछी, पालपोरा, बहरामपोरा, चोटोसा, कांग्रोसा, हाचीपोरा, हादीपोरा, गानापोरा, सफालपोरा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उड़ी और आसपास के इलाकों में 6 घंटे बिजली कटौती
इसी तरह, 33 केवी उड़ी लाइन पर मेंटेनेंस के काम के कारण, 21, 23 और 25 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक उरी टाउन, सलामाबाद, लालपुल, कमलकोट, गरकोट, बांडी, मोहरा, रामपुर, बिझामा, धनी, बगना और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
पुलवामा के कई इलाकों में 6 घंटे बिजली कटौती
33 केवी लस्सीपोरा-पुलवामा-ए लाइन बंद रहने की वजह से 23, 25 और 29 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तेंघर, कोइल, तेंगपुना, बाभरा, पिंगलेना, गुंडीपोरा, तहाब, त्रिचल, अरिहाल, अहगम, अचन, लस्सीपोरा, ओदूरा और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
लंडूरा समेत कई इलाकों में 6 घंटे बिजली कटौती
इसके अलावा, 33 केवी लस्सीपोरा-लंडूरा लाइन बंद रहने के कारण 24 और 28 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लंडूरा, हरमैन, हाजीपोरा, हाटलाइन, हरमैन अस्पताल, मंत्रीबुग, चाकूरा, वाची, अघल, मोमन और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
केपीडीसीएल ने प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे पहले से ही जरूरी इंतजाम कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।