विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके को किया सील; सर्च ऑपरेशन शुरू

Published: Sun, 20 Jul 2025 08:20 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और भारतीय सेना ने संयुक्त रूप ...और पढ़ें

Kishtwar Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़। फाइल फोटो
Kishtwar Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़। फाइल फोटो

पीटीआई, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में गोलीबारी शुरू हुई।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के एक जंगल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी तब हुई, जब पुलिस ने भारतीय सेना की सहायता से दच्छन और नागसेनी के बीच स्थित खानकू जंगल में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है। आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुंछ के सुरनकोट में एनकाउंटर के बाद जवानों ने घेरा जंगल, आतंकियों के भागने के रास्ते बंद