विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में जान गंवाने वाले MBBS छात्र का शव पहुंचा श्रीनगर, सोपोर में 26 साल के अदनान को नम आंखों से विदाई

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:14 PM (IST)

बांग्लादेश में मृत कश्मीरी एमबीबीएस छात्र अदनान अल्ताफ राथर का पार्थिव शरीर श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचा। हजारों लोगों की मौजूदगी ...और पढ़ें

मंत्री सकीना इट्टू ने एमबीबीएस छात्र अदनान के परिवार से मुलाकात की। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

मंत्री सकीना इट्टू ने एमबीबीएस छात्र अदनान के परिवार से मुलाकात की। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. कश्मीरी एमबीबीएस छात्र अदनान राथर का पार्थिव शरीर श्रीनगर पहुंचा।

  2. हजारों की मौजूदगी में सोपोर में नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक।

  3. बांग्लादेश में 4 नवंबर को अदनान का शव बरामद हुआ।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीरी एमबीबीएस छात्र अदनान अल्ताफ राथर का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बारामूला जिले के सोपोर स्थित पैतृक गांव ले जाया गया। वहां परिवार के सदस्यों और हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। नम आंखों के साथ उन्हें पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इससे पहले, श्रीनगर हवाई अड्डे से सोपोर तक पार्थिव शरीर ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया।

इस बीच मंत्री सकीना इट्टू ने सोपोर के डांगरपोरा में एमबीबीएस छात्र अदनान अल्ताफ के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

परिवार तक शव पहुंचाने में मदद के लिए जेकेएसए ने जताया आभार

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके सलाहकार नासिर सोगामी का आभार जताया।

संघ ने समय पर हस्तक्षेप करने और श्रीनगर हवाई अड्डे से परिवार के पैतृक गांव तक पार्थिव शरीर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर दोनों का धन्यवाद किया।

4 नवंबर को मिला था अदनानका शव

बता देते हैं कि बारामूला जिले के डांगरपोरा, सोपोर के रहने वाले अदनान अलताफ राथर बांग्लादेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे, जहां 4 नवंबर को उनका निधन हो गया।

सनद रहे कि एमबीबीएस लास्ट सेमिस्टर का छात्र 26 वर्षीय अदनान 29 अक्तूबर अपने परिवार के साथ छुट्टियां गुजारने के बाद वापस बंगलादेश चल गया था।

4 नवंबर को उनकी परीक्षा थी लेकिन दो दिन लापता रहने के बाद 4 नवंबर को उनका शव बंगलादेश में एक जलस्रोत से बरामद किया गया था। अदनान की मौत से पूरा क्षेत्र गहरा शोक में डूबा हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।