Move to Jagran APP

Kashmir Weather: कश्मीर में जमने लगा पानी, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

Kashmir Weather जम्मू कश्मीर में पिछले 18 दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने और कश्मीर लद्दाख में लगातार तापमान जमाव बिंदू से नीचे रहने से जलस्त्रोत जमने लगे हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 09:06 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 09:06 AM (IST)
Kashmir Weather: कश्मीर में जमने लगा पानी, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

श्रीनगर, जेएनएन। जम्मू कश्मीर में पिछले 18 दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने और पिछले सप्ताह से कश्मीर, लद्दाख में लगातार तापमान जमाव बिंदू से नीचे रहने से जलस्त्रोत जमने लगे हैं। बुधवार को भी मौसम शुष्क रहने के बावजूद ठंड का प्रकोप बना रहा। सुबह और शाम को शीत लहर परेशान कर रही है। बर्फीली हवा के चलते न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसाार अगले चौबीस घंटों तक मौसम शुष्क ही रहेगा।

loksabha election banner

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से वादी में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश इलाकों में दिन में हल्की धूप भी छाई रहती है। धूप छाई रहने के चलते लोगों को दिन में शीत लहर के प्रकोप से थोड़ी सी राहत मिलती है। बुधवार को आसमान पर घने बादलों ने डेरा जमाए रखा और साथ में चलने वाली बर्फीली हवाएं भी लोगों को ठंड का भरपूर अहसास कराती रही।

श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में बुधवार सुबह कुछ देर के लिए हल्की धूप छाई रही लेकिन जल्द ही आसमान बादलों से ढक गया। इधर श्रीनगर समेत आज भी वादी के अधिकांश इलाकों में तापमान जमाव ¨बदु से नीचे बना रहा।

बुधवार को पूरे कश्मीर संभाग में तापमान जमाब बिंदू से नीचे रहा। लेह सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान -12.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.9, न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 11.4, न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान -2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू संभाग में भद्रवाह की रात सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बटोत का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापामान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, बनिहाल का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 7.3डिग्री सेल्सियस रहा।

कटड़ा का अधिकतम तापमान 20.2 जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार वीरवार को पूरे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जबकि न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.