आज का मौसम: सफेद चादर ओढ़ने को तैयार कश्मीर, गुलमर्ग-पहलगाम में फिर गिरेगी बर्फ; मैदानी इलाकों में बारिश
Jammu-Kashmir weather Update: कश्मीर घाटी में 10 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

कश्मीर में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना ।(फाइल फोटो)
HighLights
10 नवंबर से कश्मीर घाटी में मौसम बदलेगा।
उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी का अनुमान।
निचले क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होगी।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में सोमवार को मौसम शुष्क रहा और श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर हल्की धूप खिली रही। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम फिर करवट बदलेगा।
इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 15 नवंबर तक रहेगा। इस दौरान 12 से 14 नवंबर के बीच ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है।
गुलमर्ग-पहलगाम में बर्फबारी की संभावना
गुलमर्ग, सोनमर्ग, दूधपथरी और पहलगाम जैसी जगहों पर इस मौसम की दूसरी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना
इधर, मैदानी इलाकों में भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तरी कश्मीर में देखने को मिल सकता है।
तापमान में और गिरावट के आसार, बढ़ेगी ठंड की मार
विभागाधिकारियों के अनुसार इस दौरान तापमान जोकि पहले ही सामान्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है,में और गिरावट आने तथा इस बीच शीत लहर में बढ़ोतरी होेने की संभावना है।
विभाग के अनुसार 15 नवंबर से मौसम में सुधार आना शुरू हो जाएगा।