विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में सर्दी ने दिखाए तेवर, शोपियां सबसे ठंडा, पहलगाम में तापमान 1 डिग्री से नीचे; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:23 PM (IST)

Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है, जहां रात का तापमान तेजी से गिर रहा ...और पढ़ें

घाटी में शाम होते ही बढ़ रही कंपकंपी। (फाइल फोटो)

घाटी में शाम होते ही बढ़ रही कंपकंपी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. घाटी में रात का तापमान लगातार गिर रहा, ठंड बढ़ी।

  2. शोपियां घाटी का सबसे ठंडा स्थान, 0.5 डिग्री सेल्सियस।

  3. मौसम विभाग ने 7 नवंबर तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की।

जागरण संवददाता, श्रीनगर। हर गुजरते दिन के साथ कड़ाके की ठंड घाटी को अपने शिकंजे में कस रही है। हालांकि इन दिनों मौसम शुष्क है और मौसम विभाग ने 7 नवंबर तक फिलहाल घाटी में मौसम के मिजाज आमतौर पर शुष्क बने रहने की भविष्यवाणी कर रखी है। अलबत्ता साथ ही तापमान में और अधिक गिरावट आ ठंड का प्रकोप बढ़ जाने की भी संभावना जताई है। इधर इस भविष्यवाणी के बीच घाटी में रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है, जिसके चलते रातों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

रात को रहने वाली ठंड का असर दिन 11 बजे तक रहता है। हालांकि दिन में रहने वाली धूप किसी हद तक ठंड के प्रभाव को कम कर देती है, लेकिन शाम होती ही ठंड फिर से अपनी मौजूदगी का अहसास करा देती है।

इधर, आज घाटी में मौसम शुष्क बना रहा। श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में दिनभर हल्की धूप छाई रही। हालांकि, रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण बढ़ी ठंड ने दिन में भी अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। अधिकांश लोग आज भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शोपियां घाटी सबसे ठंडी रही, जहां तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस होता है।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सामान्य तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस होता है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस होता है।

वहीं काजीगुंड और कुपवारा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.6 और 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य स्थानों की बात करें तो बांदीपोरा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग में 3.2 डिग्री सेल्सियस, बारामूला में 4.8 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में 1.4 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शोपियां में घाटी के स्वचालित मौसम केंद्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।