कश्मीर में पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, हाईवे पर बर्फ के बीच फंसे 190 लोगों को बचाया
उत्तरी कश्मीर के गुरेज (बांदीपोरा) में भारी हिमपात के कारण राजधान दर्रे पर 30 वाहन और लगभग 190 यात्री फंस ...और पढ़ें

कश्मीर में पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस (फाइल फोटो)
HighLights
उत्तरी कश्मीर के गुरेज में 190 यात्री फंसे
पुलिस और BRO ने 30 वाहनों को बचाया
राजधान दर्रे पर हिमपात के कारण फंसे लोग
राज्य ब्यूरो,श्रीनगर। उत्तरी कश्मीरी में नियंत्रण रेखा के साथ सटे गुरेज (बांदीपोरा) में शुक्रवार की रात को हिमपात में फंसे 30 वाहनों मे सवार लगभग 190 यात्रियों के लिए पुलिस के जवान फरिश्ता साबित हुए।
पुलिसकर्मियों ने हिमपात के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बिना सभी वाहनों को सीमा सड़क सगठन की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा, सभी लोगों को बचा लिया। हिमपात में फंसे वाहनों में 12 वाहनों में पर्यटक थे।
उल्लेखनीय है कि घाटी के उच्चपर्वतीय इलाकों में बीते तीन दिनों से रुक रुक कर हिमपात हाे रहा है। हिमपात के कारण गुरेज-बांदीपोरा सड़क भी शनिवार को आम वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखी गई है।
हिमपाल के कारण सड़क पर बढ़ी फिसलन
संबधित अधिकारियों ने शुक्रवार की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद हिमपात के चलते गुरेज–बांदीपोरा मार्ग पर राजधान दर्रे लगभग 30 वाहन फंस गए। हिमपात के कारण सड़क फिसलनभरी थी और उसमें वाहनों को चलाना पूरी तरह असुरक्षित था।
इन वाहनों में 12 वाहनों में पर्यटक थे जबकि 18 अन्य वाहनों में स्थानी यात्री थे। यह सभी लोग देर शाम गए तक मौसम और सड़क में सुधार की उम्मीद में वहीं राजधान दर्रे में फंसे रहे। ठंड के कारण कुछ यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ रही थी। एक वाहनचालक ने किसी फोन पर निकटवर्ती गुरेज थाने में सूचित किया।
मौके पर पहुंचा बचाव दल
राजधान दर्रे पर 30 वाहनों में बड़ी संख्या में आम लाेगोंके फंसे होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपना एक बचावदल मौके पर भेजा। गुरेज के थाना प्रभारी नजीर अहमद के नेतृत्व में एक पुलिसदल मौके पर पहुंचा।
सीमा सड़क संगठन के अधिकारी भी अपने दल बल समेत मौके पर पहुंच गए।उन्होंने बर्फ में फंसे वाहनों का निकालने का प्रयास किया जो शुक्रवार रात नौ बजे के करीब पूरी तरह सफल हुआ। सभी वाहनों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। काफी देर ठंड मेंरहने के कारण कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गईथी,उन्हें निकटवर्ती बीआरओ शीविर में आश्यकचिकित्सा सुविधा भी प्रदान की गई।
