इस सीजन में श्रीनगर का पारा पहली बार शून्य से नीचे
कश्मीर में तापमान जमाव बिंदु के नीचे चल रहा है। शनिवार-रविवार की रात इस सर्द मौसम की सबसे ठंडी रात रही। श्रीनगर में ही पारा 0.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
जेएनएन, श्रीनगर: कश्मीर में तापमान जमाव बिंदु के नीचे चल रहा है। शनिवार-रविवार की रात इस सर्द मौसम की सबसे ठंडी रात रही। श्रीनगर में ही पारा 0.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। श्रीनगर में इस वर्ष पहली बार तापमान शून्य से नीचे पहुंचा है। कश्मीर के अन्य जिलों में भी यही हाल है। जलाशय जमने लगे हैं। वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा।
श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पारा जमाव बिंदु के नीचे चले जाने से कश्मीर के कई इलाकों में रविवार सुबह कोहरे की परत छा गई। इस सीजन में पहली बार कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों ने रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया है। कश्मीर में सर्द मौसम की स्थिति अत्यधिक सर्द मौसम की शुरुआत से काफी पहले शुरू हो गई है, जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होती है। कश्मीर में सबसे अधिक कड़ाके की सर्दी की 40 दिनों की अवधि चिल्ले कलां हर साल 21 दिसंबर से शुरू होती है। 21 से फिर बर्फबारी के आसार
कश्मीर में 21 से 23 नवंबर तक फिर बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है। जम्मू में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। साफ मौसम के बीच कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चल रहा है। मैदानी इलाकों में धुंध छाने लगी है। इतना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
स्थान अधिकतम न्यूनतम
जम्मू 26.0 11.8
बनिहाल 20.2 1.0
कटड़ा 23.4 10.4
भद्रवाह 19.5 2.7
श्रीनगर 13.6 -0.9
पहलगाम 15.3 -3.5
कुपवाड़ा 16.5 -1.3
गुलमर्ग 8.4 -1.8
लेह 7.6 -7.2
कारगिल 7.9 -7.8